लाइव न्यूज़ :

Assembly Elections 2023: 230 विधानसभा सीटों पर मतगणना शुरू, शुरुआती रुझान में कांग्रेस 18 सीट पर आगे, भाजपा 14 पर

By सतीश कुमार सिंह | Updated: December 3, 2023 08:24 IST

Assembly Elections 2023: शीर्ष निर्वाचन अधिकारी ने यह जानकारी दी। राज्य में 17 नवंबर को एक ही चरण में विधानसभा चुनाव हुए थे। 

Open in App
ठळक मुद्दे2018 के विधानसभा चुनाव (75.82 प्रतिशत) की तुलना में 2.19 प्रतिशत अधिक है। मतगणना के लिए सभी आवश्यक तैयारियां कर ली गई हैं। इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) के माध्यम से 77.15 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

Assembly Elections 2023: मध्य प्रदेश की 230 विधानसभा सीटों के लिए मतों की गिनती रविवार को सुबह आठ बजे शुरू हो गई और अधिकारियों ने 52 जिला मुख्यालयों पर डाक मतपत्रों की गिनती की। शुरुआती रुझान में कांग्रेस आगे और भाजपा पीछे है। कांग्रेस 18 और भाजपा 14 सीट पर आगे हैं। 

एक शीर्ष निर्वाचन अधिकारी ने यह जानकारी दी। राज्य में 17 नवंबर को एक ही चरण में विधानसभा चुनाव हुए थे। अधिकारी ने कहा कि राज्य में रिकॉर्ड 77.82 प्रतिशत मतदान हुआ, जो 2018 के विधानसभा चुनाव (75.82 प्रतिशत) की तुलना में 2.19 प्रतिशत अधिक है। अधिकारी ने बताया कि मतगणना के लिए सभी आवश्यक तैयारियां कर ली गई हैं।

उन्होंने बताया कि मप्र की सभी 230 विधानसभा सीटों के लिए मतगणना रविवार सुबह आठ बजे कड़ी सुरक्षा के बीच 52 जिला मुख्यालयों पर शुरू हुई। इससे पहले, मध्य प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुपम राजन ने कहा था कि इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) के माध्यम से 77.15 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

राजन ने कहा कि अगर डाक मतपत्रों को जोड़ दिया जाए तो मतदान प्रतिशत 77.82 हो जाता है, जो पिछले चुनाव (2018) की तुलना में 2.19 प्रतिशत अधिक है, जब 75.63 प्रतिशत मतदान हुआ था। राजन के अनुसार, डाक मतपत्रों की गिनती सुबह आठ बजे से साढ़े आठ बजे के बीच की जाएगी।

जिसके बाद अधिकारियों और राजनीतिक दलों के अधिकृत एजेंट की उपस्थिति में ईवीएम के माध्यम से मतों की गिनती शुरू होगी। उन्होंने कहा कि डाक मतपत्रों की गिनती के तुरंत बाद संबंधित अधिकारियों द्वारा उम्मीदवार-वार इसका परिणाम घोषित किया जाएगा।

प्रत्येक दौर की गिनती पूरी होने के बाद यह प्रक्रिया अपनाई जाएगी। उन्होंने बताया कि सबसे ज्यादा 26 राउंड की गिनती झाबुआ सीट पर होगी, जबकि सबसे कम 12 राउंड कर गिनती दतिया जिले की सेवड़ा सीट पर होगी। 

टॅग्स :विधानसभा चुनावविधानसभा चुनाव 2023मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023BJPकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

मध्य प्रदेश अधिक खबरें

मध्य प्रदेशपेरिस में चमकी मध्यप्रदेश की 'बाग प्रिंट' की अनूठी छाप

मध्य प्रदेशकचरे से कंचन की राह पर इंदौर, वेस्ट मैनेजमेंट में नए नवाचारों से शहर बना सर्कुलर इकॉनमी का मॉडल

मध्य प्रदेशमध्यप्रदेश: पूर्व विधायक मुकेश चतुर्वेदी की बिगड़ी तबीयत, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की तत्परता से एयरलिफ्ट कर कराया गया ग्वालियर शिफ्ट

मध्य प्रदेशMP Assembly Elections 2023: दो सीटों पर भतीजे परेशान कर रहे चाचा को, टिमरनी और देवतालाब में चाचा-भतीजे आमने-सामने

मध्य प्रदेशMadhya Pradesh: किसानों को भा रही भावांतर योजना, आज इस अंदाज में कहेंगे सीएम डॉ. मोहन को थैंक्स, जानें क्या है तैयारी?