लाइव न्यूज़ :

Assembly Elections 2023: रतलाम जिले की 5 विधानसभा सीटों में 40 उम्मीदवार ठोक रहे है ताल, 11 लाख मतदाता चुनेंगे इन सीटों पर अपना MLA

By राजेश मूणत | Published: November 16, 2023 3:13 PM

जिला निर्वाचन अधिकारी की और से जारी जारी जानकारी के मुताबिक, जिले की विधानसभा रतलाम ग्रामीण में कुल मतदाता संख्या 2 लाख 13 हजार 896 है। रतलाम शहर में 2 लाख 17 हजार 209 है।

Open in App
ठळक मुद्देजिला निर्वाचन अधिकारी ने रतलाम जिले की कुल मतदाताओं की संख्या के बारे में बतायामतदाताओं में 5 लाख महिला और 5 लाख पुरुष शामिल हैंरतलाम जिले में कुल 5 विधानसभा सीट हैं, जिसमें ग्रामीण और शहरी सीटें आती हैं

इंदौर: जिला निर्वाचन अधिकारी की और से जारी जानकारी के अनुसार मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद रतलाम जिले में मतदाताओं की कुल संख्या 11 लाख 2 हजार 386 सामने आई है। असल में मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के तहत कल यानी 17 नवंबर को राज्य में वोटिंग होनी है। 

इनमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 5 लाख  50 हजार 811 है, जबकि महिला मतदाता 5 लाख 50 हजार 894 हैं। अन्य सर्विस वोटर की संख्या 645 है। वहीं, अन्य मतदाताओं की संख्या 36 है।

जारी जानकारी के मुताबिक, जिले की विधानसभा रतलाम ग्रामीण में कुल मतदाता संख्या 2 लाख 13 हजार 896 है। रतलाम शहर में 2 लाख 17 हजार 209 है। विधानसभा क्षेत्र सैलाना में 2 लाख 10 हजार 465, जावरा में 2 लाख 37 लाख 929 तथा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र आलोट में मतदाताओं की संख्या 2 लाख 22 हजार 887 है। 

जिले मे शांतिपूर्ण मतदान के लिए 1295 मतदान दलों की तैनाती की गई है। इसके अतिरिक्त 130 अतिरिक्त दल भी तैयार किए गए है। पुलिस प्रशासन ने 113 सेक्टर अफसर के साथ 40 स्थानो पर नाकेबंदी की गई है। 21 उड़नदस्ते बनाए गए है। 668 संवेदनशील मतदान केंद्रों पर विशेष व्यवस्था की गई है। 1295 विशेष पुलिस अधिकारी भी तैनात किए गए है। इसके अतिरिक्त रिजर्व पुलिस बल की भी तैनाती की गई है।

जिले की पांचों विधानसभा क्षेत्रों मे 40 उम्मीदवार मैदान में भाग्य आजमा रहे है। इनमे रतलाम शहर में 8 रतलाम ग्रामीण मे 5, सेलाना में सर्वाधिक 10, जावरा में 8 और आलोट में 9 उम्मीदवार है।

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2023मध्य प्रदेशरतलाम ग्रामीणरतलाम सिटीरतलामविधानसभा चुनावमध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023
Open in App

संबंधित खबरें

भारतRatlam-Jhabua seat: 8 विधानसभा सीट, भाजपा और कांग्रेस में मुकाबला, यहां जानें इतिहास और समीकरण, क्या है मतदाता आंकड़े

क्राइम अलर्टGwalior Rape Case: जान से मार दूंगा, फिर बच्ची का बलात्कार, आरोपी के घर जानवरों को खाना देने गई थी बच्ची

क्राइम अलर्टMadhya Pradesh Gangrape: जंगल में गैंगरेप, छात्रा चीखती रही, हैवान नोचते रहे, पुलिस ने 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार

क्राइम अलर्टJabalpur Wife Murder: 26 वर्षीय पति शुभम चौधरी ने 25 सात की पत्नी रेशमा को साड़ी से गला घोंट मार डाला, प्रेम संबंध वजह, पहले ऐसे बनाई कहानी

क्राइम अलर्टShahdol illegal mining: सहायक उपनिरीक्षक महेंद्र बागरी के ऊपर चढ़ा दी ट्रैक्टर-ट्रॉली, अवैध रेत खनन माफिया को किसी से डर नहीं, वाहन चालक भागा

मध्य प्रदेश अधिक खबरें

मध्य प्रदेशLok Sabha Election 2024: कांग्रेस को लगा एक और झटका, 6 बार के MLA रामनिवास रावत ने ज्वाइन की भाजपा

मध्य प्रदेशMPBSE MP Board Result 2024: अनुष्का अग्रवाल ने 10वीं में, जयंत यादव ने 487 मार्क के साथ 12वीं में किया टॉप

मध्य प्रदेशChhindwara Lok Sabha: 16 लाख 32 हजार मतदाता, 30 प्रतिशत से ज्यादा आदिवासी वोटर, कमल खिलाने की कोशिश में जुटी बीजेपी

मध्य प्रदेश"नौजवानों के भविष्य को सुरक्षित रखना मेरी प्राथमिकता", पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने जनसभा को संबोधित कर कहा

मध्य प्रदेशहोली पर महाकाल मंदिर के गर्भगृह में आग, 13 झुलसे, 5 इंदौर रेफर