लाइव न्यूज़ :

दो सौ से अधिक लोगों को डूबने से बचाने वाला अर्जुन खुद शिप्रा में डूबा

By बृजेश परमार | Updated: June 22, 2023 19:27 IST

शिप्रा नदी में दो सौ लोगों को डूबने से बचाने वाला अर्जुन खुद शिप्रा में डूब गया जिसके बाद उसकी मौत हो गई।

Open in App

उज्जैन: कभी शिप्रा नदी में दो सौ लोगों को डूबने से बचाने वाला अर्जुन पिता अंबूलाल कहार 35 वर्ष निवासी चार धाम मल्टी खूद शिप्रा में डूब गया।

बुधवार सुबह उसका शव नदी में तैरता हुआ पुलिस ने बरामद किया है।कुछ वर्ष पूर्व कलेक्टर उज्जैन ने अर्जुन का उसकी सामाजिक सेवा के लिए सम्मान भी किया था।

अर्जुन को हाल ही में नगर निगम आयुक्त ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत सम्मान पत्र भी दिया था। सिंहस्थ 2004 एवं 2016 में अपनी सेवा दे चुके अर्जुन का शव बुधवार सुबह रामघाट पर रस्सी में फंसा हुआ तैरता मिला।

शिप्रा तैराक दल के सदस्य तेजा कहार ने बताया कि मंगलवार शाम को अर्जुन रामघाट पर नहाने गया था।उसके बाद से उसका पता नहीं चला था। संभवत: नदी में तैरते समय उसका पैर नदी में बंधी रस्सी में उलझा और उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

महाकाल सीएसपी ओपी मिश्रा ने बताया नगर निगम के कर्मचारियों ने नदी में लाश तैरने की जानकारी महाकाल थाना पुलिस को दी थी। लाश फूलने के कारण नदी के किनारे पर आ गई थी।

पुलिस ने मर्ग कायम करते हुए शव बरामद कर जिला अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम भेज कर उसका पोस्ट मार्टम करवाया है।मृतक युवक अपने भाई के साथ चार धाम मल्टी में रहता था।शव परिजनों को सुपुर्द  किया गया है।

टॅग्स :Madhya Pradeshmadhya pardeshMadhya Pradesh Police
Open in App

संबंधित खबरें

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

मध्य प्रदेश अधिक खबरें

मध्य प्रदेशपेरिस में चमकी मध्यप्रदेश की 'बाग प्रिंट' की अनूठी छाप

मध्य प्रदेशकचरे से कंचन की राह पर इंदौर, वेस्ट मैनेजमेंट में नए नवाचारों से शहर बना सर्कुलर इकॉनमी का मॉडल

मध्य प्रदेशमध्यप्रदेश: पूर्व विधायक मुकेश चतुर्वेदी की बिगड़ी तबीयत, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की तत्परता से एयरलिफ्ट कर कराया गया ग्वालियर शिफ्ट

मध्य प्रदेशMP Assembly Elections 2023: दो सीटों पर भतीजे परेशान कर रहे चाचा को, टिमरनी और देवतालाब में चाचा-भतीजे आमने-सामने

मध्य प्रदेशMadhya Pradesh: किसानों को भा रही भावांतर योजना, आज इस अंदाज में कहेंगे सीएम डॉ. मोहन को थैंक्स, जानें क्या है तैयारी?