लाइव न्यूज़ :

छिंदवाड़ा : 300 साल पुरानी परपम्परा गोटमार में 400 लोग घायल

By भाषा | Published: August 31, 2019 11:20 PM

जिले के पुलिस अधीक्षक मनोज राय ने बताया की दोनों गांवों के लोगों के बीच समझौता कर शान्ति पूर्ण तरीके से मेले का समापन हुआ। गोटमार मेले के दौरान 12 लोग गंभीर तौर पर घायल हैं और इनका पांढुर्ना के स्वास्थ्य केन्द्र में इलाज किया जा रहा है।

Open in App

छिंदवाड़ा जिला मुख्यालय से लगभग 90 किलोमीटर दूर पांढुर्ना में विश्वप्रसिद्ध मेले में शनिवार को गोटमार खेल खेला गया। इस गोटगार खेल में जाम नदी के किनारे पर स्थित दो गांवों के लोग लगभग 300 वर्ष पुरानी परपम्परा के मुताबिक एक दूसरे पर पत्थर बरसाते हैं और इसे ‘‘गोटमार’’ कहा जाता है। इस दौरान करीब 400 लोग घायल हो गए।

जिले के पुलिस अधीक्षक मनोज राय ने बताया की दोनों गांवों के लोगों के बीच समझौता कर शान्ति पूर्ण तरीके से मेले का समापन हुआ। गोटमार मेले के दौरान 400 से अधिक लोग घायल हुए हैं। इनमें से 12 गंभीर तौर पर घायल हैं और इनका पांढुर्ना के स्वास्थ्य केन्द्र में इलाज किया जा रहा है जबकि अन्य मामूली तौर पर घायलों को प्राथमिक चिकित्सा मुहैया कराई गई। उन्होंने कहा कि दो लोगों की आंखों में चोट आई है।

जिला प्रशासन द्वारा शनिवार को इस आयोजन को लेकर व्यापक स्तर पर तैयारियां की गईं। पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा के लिए 800 पुलिसकर्मियों को लगाया गया था। इसके साथ पांढुर्ना और सावरगांव में स्वास्थ्य सुविधा के लिए कैम्प तथा 10 स्पेशलिस्ट डॉक्टरों को भी मौके पर तैनात रखा गया था। पूरे आयोजन को सीसीटीवी और ड्रोन कैमरे के माध्यम से रिकॉर्ड किया गया।

पुलिस ने बताया कि शनिवार को जाम नदी पर पांढुर्ना और सांवरगांव के लोगों ने वर्षों पुरानी गोटमार मेले की परंपरा को निभाते हुए मां चंडिका के चरणों में माथा टेककर एक-दूसरे पर पत्थर बरसाए। गोटमार मेले में अभी तक सांवरगांव ही जीतता आया है लेकिन इस बार सात वर्ष बाद पांढुर्ना गांव के लोगों ने जाम नदी में जाकर झंडा तोड़कर विजय हासिल की।

ऐसा कहा जाता है कि पांढुर्ना के युवक और सावरगांव की युवती के बीच प्रेम संबंध था। एक दिन प्रेमी युवक ने सांवरगांव पहुंचकर युवती को भगाकर पांढुर्ना लाना चाहा। जैसे ही दोनों जाम नदी के बीच पहुंचे तो सांवरगांव के लोगों को खबर लगी और प्रेमीयुगल को रोकने के लिये उन पर पत्थर बरसाए, जबकि पांढुर्ना के लोगों ने इसके विरोध में पथराव किया।

इसके बाद दोनों गांव के बीच परम्परागत तौर पर पत्थरों से खेलने का युद्ध हर वर्ष मनाया जाता है और इसे देखने महाराष्ट्र सहित अन्य दूर दूर स्थानों से लोग यहां आते हैं। लोग यहां घरों और दुकानों की छतों पर चढ़कर मेले का आनंद लेते हैं। यह खेल शाम तक खेला जाता है। प्रशासन द्वारा इस खूनी खेल को रोकने के लिये कई बार प्रयास किये गये लेकिन अब तक सभी प्रयास असफल रहे हैं।

टॅग्स :छिंदवाड़ामध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टSheopur Murder Case: एफडी में 30 लाख देख पुत्र को पैसे की भूख!, मां की हत्या की और शव को अपने घर के नहाने कक्ष में दफनाया

क्राइम अलर्टGwalior Rape Case: जान से मार दूंगा, फिर बच्ची का बलात्कार, आरोपी के घर जानवरों को खाना देने गई थी बच्ची

क्राइम अलर्टMadhya Pradesh Gangrape: जंगल में गैंगरेप, छात्रा चीखती रही, हैवान नोचते रहे, पुलिस ने 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार

क्राइम अलर्टJabalpur Wife Murder: 26 वर्षीय पति शुभम चौधरी ने 25 सात की पत्नी रेशमा को साड़ी से गला घोंट मार डाला, प्रेम संबंध वजह, पहले ऐसे बनाई कहानी

क्राइम अलर्टShahdol illegal mining: सहायक उपनिरीक्षक महेंद्र बागरी के ऊपर चढ़ा दी ट्रैक्टर-ट्रॉली, अवैध रेत खनन माफिया को किसी से डर नहीं, वाहन चालक भागा

मध्य प्रदेश अधिक खबरें

मध्य प्रदेशLok Sabha Election 2024: कांग्रेस को लगा एक और झटका, 6 बार के MLA रामनिवास रावत ने ज्वाइन की भाजपा

मध्य प्रदेशMPBSE MP Board Result 2024: अनुष्का अग्रवाल ने 10वीं में, जयंत यादव ने 487 मार्क के साथ 12वीं में किया टॉप

मध्य प्रदेशChhindwara Lok Sabha: 16 लाख 32 हजार मतदाता, 30 प्रतिशत से ज्यादा आदिवासी वोटर, कमल खिलाने की कोशिश में जुटी बीजेपी

मध्य प्रदेश"नौजवानों के भविष्य को सुरक्षित रखना मेरी प्राथमिकता", पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने जनसभा को संबोधित कर कहा

मध्य प्रदेशहोली पर महाकाल मंदिर के गर्भगृह में आग, 13 झुलसे, 5 इंदौर रेफर