प्रो कबड्डी लीग (PKL) के सातवें सीजन में अब तक (15 सितंबर) 92 मैच खेले जा चुके हैं और दबंग दिल्ली की टीम प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर बनी हुई है, जबकि शुरुआती मैचों में खराब प्रदर्शन करने वाली पटना पाइरेट्स की टीम लगातार प्वाइंट्स टेबल में ऊपर आ रही है। पटना की टीम ने लगातार तीन मैचों में जीत दर्ज की है और टीम 8वें नंबर पर पहुंच गई है। वहीं अंक तालिका में तमिल थलाइवाज की टीम सबसे नीचे चल रही, जो अब तक सिर्फ तीन मैच जीत पाई है।
प्रो कबड्डी लीग 2019: जानिए कौन है टॉप-5 खिलाड़ी
पटना की टीम की लगातार जीत में उसके कप्तान प्रदीप नरवाल का बहुत योगदान है और वो लगातार अंक हासिल कर रहे हैं। प्रदीप ने दिल्ली के रेडर नवीन कुमार को पछाड़ दिया है और सबसे सफल खिलाड़ियों में दूसरे नंबर पर आ गए हैं। वहीं बेंगलुरु बुल्स के पवन सेहरावत पहले नंबर पर हैं। पवन ने अब तक खेले 16 मैचों में 216 अंक हासिल किए हैं और इस सीजन में 200 अंक पूरे करने वाले पहले खिलाड़ी हैं। तीसरे नंबर पर मौजूद दिल्ली के नवीन कुमार ने 15 मैचों में 187 अंक हासिल किए हैं।
PKL सीजन-7 में सबसे सफल टॉप-5 खिलाड़ी
1. पवन सेहरावत (बेंगलुरु)- 2162. प्रदीप नरवाल (पटना)- 1903. नवीन कुमार (दिल्ली)- 1874. मनिंदर सिंह (बंगाल)- 1385. विकास कंडोला (हरियाणा)- 120
प्रो कबड्डी लीग 2019: टॉप-5 रेडर
1. पवन सेहरावत- 2062. प्रदीप नरवाल- 1903. नवीन कुमार- 1854. मनिंदर सिंह- 1385. विकास कंडोला- 116
प्रो कबड्डी लीग 2019: टॉप-5 डिफेंडर
1. संदीप कुमार धुल (जयपुर)- 542. विशाल भारद्वाज (तेलुगू)- 533. फजल अत्राचलि (मुंबई)- 504. सुमित (यूपी)- 485. नीरज कुमार (पटना)- 46
सबसे ज्यादा सफल रेड करने वाले टॉप-5 खिलाड़ी
1. पवन सेहरावत- 1592. नवीन कुमार- 1553. प्रदीप नरवाल- 1524. मनिंदर सिंह- 1185. सिद्धार्थ देसाई- 98
सबसे ज्यादा सुपर रेड करने वाले टॉप-5 खिलाड़ी
1. प्रदीप नरवाल- 82. पवन सेहरावत- 53. विकास कंडोला- 54. मनिंदर सिंह- 45. विनय- 4
सबसे ज्यादा सुपर-10 करने वाले टॉप-5 खिलाड़ी
1. नवीन कुमार- 142. प्रदीप नरवाल- 103. पवन सेहरावत- 104. विकास कंडोला- 75. मनिंदर सिंह- 6
सबसे ज्यादा सफल टैकल करने वाले खिलाड़ी
1. संदीप कुमार धुल- 482. सुमित- 483. फजल अत्राचलि- 474. विशाल भारद्वाज- 445. नीरज कुमार- 43
सबसे ज्यादा सुपर टैकल वाले खिलाड़ी
1. विशाल भारद्वाज- 92. मोनू- 73. महेंद्र सिंह- 74. सुनील कुमार- 65. हादी ओशातोरक- 6
सबसे ज्यादा हाई फाइव वाले खिलाड़ी
1. संदीप कुमार धुल- 52. विशाल भारद्वाज- 53. बलदेव सिंह- 54. सुनील कुमार- 45. सुरजीत सिंह- 4