लाइव न्यूज़ :

UPSC Calendar 2021: यूपीएससी एग्जाम कैलेंडर जारी, जानें अगले साल कब होगी सिविल सर्विस समेत दूसरी परीक्षाएं

By विनीत कुमार | Updated: August 18, 2020 14:13 IST

UPSC Calendar 2021: संघ लोक सेवा आयोग अगले साल के लिए परीक्षाओं का कैलेंडर जारी कर दिया है। आप आयोग की वेबसाइट पर जाकर इसे डाउनलोड भी कर सकते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसंघ लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए शेड्यूल जारी कर दिया हैसिविल सर्विसेस परीक्षा-2021 के नोटिफिकेशन फरवरी में जारी किए जाएंगे

संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने 2020-21 की परीक्षाओं के लिए शेड्यूल कैलेंडर जारी कर दिया है। यूपीएससी हर साल वार्षिक परीक्षाओं को लेकर ऐसे कैलेंडर जारी करता है।

इसमें परीक्षाओं के नोटिफिकेशन से लेकर परीक्षा की तिथि आदि की जानकारी दी जाती है। अगर आप भी यूपीएससी से जुड़ी परीक्षाओं की तैयारी में जुटे हैं तो आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर परीक्षा कैलेंडर 2021 डाउनलोड कर सकते हैं। 

आयोग के अनुसार नोटिफिकेशन और परीक्षा की तिथि में जरूरत के मुताबिक परिवर्तन किया जा सकता है। इसकी भी जानकारी अभ्यर्थियों को वेबसाइट के माध्यम से समय-समय पर दे दी जाएगी। 

UPSC Exam Calendar 2021: जानिए क्या कहता है कैलेंडर

जारी कैलेंडर के अनुसार यूपीएससी सिविल सर्विसेस परीक्षा-2021 के नोटिफिकेशन फरवरी में रिलीज किए जाएंगे और प्रीलिम्स परीक्षा 27 जून 2020 को होगी। इसमें आवेदन के लिए आखिरी तारीख 2 मार्च 2021 होगी। वहीं, यूपीएससी आईईएस, आईएसएस 2021 की परीक्षा 16 जुलाई को होगी। कंबाइंड जियो साइंटिस्ट प्रारंभिक परीक्षा 2021 में 21 फरवरी को होगी।

इसके अलावा एनडीए के लिए नोटिफिकेशन को 30 दिसंबर 2020 को जारी कर दिया जाएगा। इसके लिए आवेदन की आखिरी तारीख 19 जनवरी 2021 होगी। इसके बाद 18 अप्रैल 2021 को परीक्षा होगी। UPSC की तरफ से इंजीनियरिंग सर्विसेज के लिए प्री एग्जाम 18 जुलाई को आयोजित किया जा सकता है।

भारतीय वन सेवा (IFS) मुख्य परीक्षा-2020 का आयोजन 28 फरवरी 2021 से होगा और ये परीक्षा 9 मार्च, 2021 तक चलेंगी। सिविल सेवा मुख्य परीक्षा-2020 की तारीखों का भी ऐलान किया गया है। इसके अनुसार सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2020 का आयोजन 8 जनवरी 2021 से करेगा। 8, 9, 10, 16, 17 जनवरी 2021 को ये परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी।

टॅग्स :संघ लोक सेवा आयोगexam
Open in App

संबंधित खबरें

भारतफील्ड में पोस्टिंग नहीं, कोई काम नहीं तो रहने से क्या फायदा?, 2022 बैच के आईएएस रिंकू सिंह राही ने दिया इस्तीफा, 2 साल में 9 अधिकारी दे चुके इस्तीफा?

भारतSafalta Ke Mantra: चयनित छात्रों को सीएम मोहन यादव ने किया सम्मानित, अभ्यर्थियों ने साथियों को दी प्रेरणा, सुनाई कहानी

भारतभाषण, तालियाँ, फिर गायब: यूपीएससी में 440वीं रैंक का दावा झूठा पाए जाने के बाद बिहार का युवक लापता

भारतUPSC ने रैंक 301 कन्फ्यूजन के बाद दी सफाई, गाजीपुर की आकांक्षा सिंह के दावे की पुष्टि हुई

भारतचाय वाले के बेटे देव डुडेजा ने किया कमाल, चौथे अटेम्प्ट में AIR 152 हासिल

रोजगार अधिक खबरें

रोजगारइसरो, बीपीएससी, राजस्थान सरकारी सेवा और बैंक ऑफ महाराष्ट्र में निकली बंपर भर्ती, सरकारी नौकरी के प्रतियोगी यहां जानें सब कुछ

रोजगारUPPBPB UP Police Recruitment 2022: जल्द होगी 26,382 पदों पर सिविल पुलिस और फायरमैन की भर्ती, जाने लास्ट डेट और अप्लाई का तरीका

रोजगाररेलवे भर्ती 2021: 3591 वैकेंसी के लिए आवेदन, कोई परीक्षा और इंटरव्यू नहीं, जानें प्रोसेस

रोजगारदिल्ली में सरकारी नौकरी करने का शानदार मौका, 1800 पदों पर भर्ती शुरू, जानें डिटेल्स

रोजगारSUPER TET 2021: यूपी में सरकारी शिक्षक बनने का सुनहरा मौका, आवेदन की तारीख चार दिन में हो रही है खत्म, जानें सबकुछ