लाइव न्यूज़ :

UPSC Calendar 2020: यहां देखें IAS, CDS और NDA सहित अन्य परीक्षाओं का सालभर का कार्यक्रम

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 4, 2020 14:43 IST

संघ लोक सेवा आयोगा (यूपीएससी) अलग-अलग विभागों के लिए कई पदों के लिए परीक्षा का आयोजन करता है। इसके लिए इसने सालभर का कैलेंडर जारी कर दिया है जिससे आप अपनी तैयारी कर सकते हैं...

Open in App
ठळक मुद्देएनडीए की परीक्षा में बैठने के लिए कक्षा 12वीं की परीक्षा बैठ रहे स्टूडेंट्स या फिर 12वीं पास स्टूडेंट्स आवेदन कर सकते हैं। बात करें सम्मिलित रक्षा सेवा (सीडीएस) परीक्षा-1 की तो यह परीक्षा 2 फरवरी को होगी।  

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने साल 2020 का परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया है। इस कैलेंडर के मुताबिक सिविल सेवा परीक्षा का नोटिफिकेशन 12 फरवरी को जारी होगा। 3 मार्च तक आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। सिविल सेवा की प्रारंभिक परीक्षा 31 मई को होगी। मेंस का आयोजन 18 सितंबर से होगा। 

आयोग के अनुसार कैलेंडर में दी गई नोटिफिकेशन व परीक्षा की तिथियों में आवश्क होने पर परिवर्तन किया जा सकता है। इसकी जानकारी अभ्यर्थियों को वेबसाइट के जरिए दी जाएगी। यूपीएससी की तैयारी कर रहे प्रतियोगी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in के जरिए 2020 का परीक्षा कैलेंडर डाउनलोड कर सकते हैं।

साल 2020 में UPSC की राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) तथा नौसेना अकादमी परीक्षा-1 परीक्षा का नोटिफिकेश 8 जनवरी को जारी होगा। इसमें आवेदन करने की आखिरी तारीख 28 जनवरी है। 19 अप्रैल को परीक्षा का आयोजन होगा।

एनडीए की परीक्षा में बैठने के लिए कक्षा 12वीं की परीक्षा बैठ रहे स्टूडेंट्स या फिर 12वीं पास स्टूडेंट्स आवेदन कर सकते हैं। हालांकि अभी वैकेंसी डिटेल्स जारी नहीं हुई है। इसके लिए उम्मीदवारों को यूपीएससी के नोटिफिकेशन जारी होने का इंतजार करना होगा। 

यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) की तरफ से इंजीनियरिंग सर्विसेज के लिए मेंस एग्जाम 28 जून को आयोजित किया जा सकता है। इंजीनियरिंग सर्विस के अभ्यर्थियों के लिए प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। बात करें सम्मिलित रक्षा सेवा (सीडीएस) परीक्षा-1 की तो यह परीक्षा 2 फरवरी को होगी।  

वहीं सीडीएस-2 का नोटिफिकेशन 5 अगस्त को जारी किया जाएगा। आवेदन 28 अगस्त तक स्वीकार किए जाएंगे। परीक्षा आठ नवंबर को होगी। एनडीए-2 के लिए नोटिफिकेशन 10 जून को आएगा। 30 जून तक स्वीकार किए जाएंगे। परीक्षा 6 सितंबर को होगी। 

टॅग्स :संघ लोक सेवा आयोगनौकरी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

कारोबारOracle Layoffs: IT सेक्टर की दिग्गज कंपनी ओरेकल की छंटनी से हाहाकार, एक साथ 30,000 कर्मचारियों को निकाला; जानें क्यों?

कारोबारNew Labour Code: नौकरीपेशा लोगों के लिए बड़ी खबर, 1 अप्रैल से लागू हुए नए नियम, ओवरटाइम और PF में हुए ये बदलाव

कारोबार30,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल रहा है Oracle, ईमेल के बाद शुरू हुई छंटनी

रोजगार अधिक खबरें

रोजगारइसरो, बीपीएससी, राजस्थान सरकारी सेवा और बैंक ऑफ महाराष्ट्र में निकली बंपर भर्ती, सरकारी नौकरी के प्रतियोगी यहां जानें सब कुछ

रोजगारUPPBPB UP Police Recruitment 2022: जल्द होगी 26,382 पदों पर सिविल पुलिस और फायरमैन की भर्ती, जाने लास्ट डेट और अप्लाई का तरीका

रोजगाररेलवे भर्ती 2021: 3591 वैकेंसी के लिए आवेदन, कोई परीक्षा और इंटरव्यू नहीं, जानें प्रोसेस

रोजगारदिल्ली में सरकारी नौकरी करने का शानदार मौका, 1800 पदों पर भर्ती शुरू, जानें डिटेल्स

रोजगारSUPER TET 2021: यूपी में सरकारी शिक्षक बनने का सुनहरा मौका, आवेदन की तारीख चार दिन में हो रही है खत्म, जानें सबकुछ