लाइव न्यूज़ :

सरकारी क्लर्क की 700 पोस्ट के लिए 10 लाख नौजवानों ने भेजा आवेदन, 12वीं पास नौकरी के लिए पीएचडी-एमफिल उम्मीदवारों की लगी कतार

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: September 18, 2018 19:19 IST

तेलंगाना में ग्राम राजस्व अधिकारी के 700 पदों के लिए 10 लाख लोगों ने आवेदन किया है। इस मामले में सबसे खास बात यह है 12वीं पास के लिए पद निकला था, लेकिन इस पर 12वीं पास ने तो आवेदन किया ही था।

Open in App

हैदराबाद, 18 सितंबर: देश में बढ़ती महंगाई की तरह बरोजगारी भी सारी सीमाएं पार कर रही है। इसका एक साक्ष्य तेलंगाना में देखा गया। यहां 700 पदों के लिए 10 लाख लोगों ने आवेदन किया है। इस मामले में सबसे खास बात यह है 12वीं पास के लिए पद निकला था, लेकिन इस पर 12वीं पास ने तो आवेदन किया ही था। साथ ही ग्रेजुऐट, पोस्ट ग्रेजुऐट, पीएचडी और एमफिल डिग्री हासिल करने वाले महारथी ने भी इस पद के लिए आवेदन किया है।  

एनडीटीवी ने तेलंगाना राज्य लोकसेवा आयोग के अध्यक्ष घंटा चक्रपाणि से बातचीत में इस चीच का खुलासा हुआ। उन्होंने कहा कि तेलंगाना में यह पहली बार नहीं बल्कि बहुत पहले से ही होता आ रहा है। उन्होंने कहा कि किसी भी जुनियर लेवल पद के लिए हाई क्वालिफाइड उम्मीदवारों ने अप्लाई किया है। उन्होंने बताया कि 2014 में ग्राम राजस्व अधिकारी (VRO) के पद के लिए 10 लाख से अधिक लोगों ने आवेदन किया था। इसके अलावा लगभग 80 फीसदी ने परीक्षा भी दी।  इससे पहले 2011 में इसी पद के लिए 6 लाख से अधिक आवेदन आएं थे। 

नौकरी करने वालों ने भी किए आवेदन

इसके अलावा प्राइवेट कंपनी में नौकरी करने वाले उम्मीदवारों ने भी इस पदों पर आवेदन किया था। इलेक्टिकस इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने वाले प्रशांत ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग करने के बाद आज बीपीओ में नौकरी मिली है। इस प्राइवेट नौकरी में कोई सिक्योरिटी नहीं है जितनी सिक्योरिटी सरकारी नौकरी में है। इसलिए पदों पर आवेदन किया। इस होड़ में मैकेनिकल इंजीनियर से लेकर फूड डिलीवरी ब्वॉय के रूप में काम करने वालों भी सरकारी नौकरी की पाने के लिए इस पदों पर आवेदन करते हैं। 

ऐसे होती है जांच 

बताया जा रहा है कि आवेदन किए गए लोगों का डाटा तेलंगाना राज्य लोकसेवा आयोग आसानी से कर लेता है। इसके लिए आयोग के पास ORT नामक एक सॉफ्टवेयर है जिसकी वजह से आवेदकों का डाटाओं का विश्वेषण हो जाता है। रिपोट्स के मुताबिक आवेदन करने वालों में 372 पीएचडी हैं, 539 के पास एमफिल की डिग्री है, 1.5 लाख पोस्ट ग्रेजुएट हैं, और कुल चार लाख से ज़्यादा ग्रेजुएट आवेदकों में से दो लाख से ज़्यादा इंजीनियर हैं। किसी भी कम पद के लिए इतने अधिक संख्या में आवेदन करने से एग्जाम टफ और सीटों को पाना मुश्किल हो जाता है। 

टॅग्स :तेलंगानानौकरी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

रोजगार अधिक खबरें

रोजगारइसरो, बीपीएससी, राजस्थान सरकारी सेवा और बैंक ऑफ महाराष्ट्र में निकली बंपर भर्ती, सरकारी नौकरी के प्रतियोगी यहां जानें सब कुछ

रोजगारUPPBPB UP Police Recruitment 2022: जल्द होगी 26,382 पदों पर सिविल पुलिस और फायरमैन की भर्ती, जाने लास्ट डेट और अप्लाई का तरीका

रोजगाररेलवे भर्ती 2021: 3591 वैकेंसी के लिए आवेदन, कोई परीक्षा और इंटरव्यू नहीं, जानें प्रोसेस

रोजगारदिल्ली में सरकारी नौकरी करने का शानदार मौका, 1800 पदों पर भर्ती शुरू, जानें डिटेल्स

रोजगारSUPER TET 2021: यूपी में सरकारी शिक्षक बनने का सुनहरा मौका, आवेदन की तारीख चार दिन में हो रही है खत्म, जानें सबकुछ