लाइव न्यूज़ :

RRB RECRUITMENT 2019: रेलवे के 1 लाख पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया आज से शुरू, यहां जाने सब कुछ

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 12, 2019 14:44 IST

RRC Group D recruitment 2019 के लिए आवेदन आज (12 मार्च) शाम 5 बजे से कर सकेंगे. इस भर्ती के लिए 18 से 33 आयु के लोग आवेदन कर सकते हैं। ओबीसी के लिए तीन वर्ष और एससी, एसटी कैटेगरी के लिए पांच वर्ष की छूट दी गई है.

Open in App

भारतीय रेलवे ने ग्रुप D के एक लाख पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया आज से शुरू कर दी है. इस चरण में रेलवे 1 लाख पदों पर भर्ती करेगा. हाल ही में रेल मंत्री पीयूष गोयल ने यह घोषणा की थी कि आने वाले 2 वर्षों में रेलवे 2 लाख 30 लोगों की भर्तियां करेगा. इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक नोटिफिकेशन के जरिये विभिन्न पदों के लिए अप्लाई कर सकते हैं. रेलवे भर्ती प्रक्रिया के आधिकारिक वेबसाइट rrcer.com पर जा कर आवेदन किया जा सकता है. 

इस चरण में  गेटमैन, पॉइंट्समैन और इसके अलावा इलेक्ट्रिकल, इंजीनियरिंग, मैकेनिकल विभागों में हेल्पर की रिक्तियों को भरा जायेगा. 10 वीं पास उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं. 

RRC Group D recruitment 2019 के लिए आवेदन आज (12 मार्च) शाम 5 बजे  से कर सकेंगे. इस भर्ती के लिए 18 से 33 आयु के लोग आवेदन कर सकते हैं. ओबीसी के लिए तीन वर्ष और एससी, एसटी कैटेगरी के लिए पांच वर्ष की छूट दी गई है. 10वीं पास उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं.

आधिकारिक नोटिफिकेशन आज जारी कर दिया गया है. 

आवेदन शुल्क

आवेदन के लिए 500 रुपये का शुल्क देना होगा. हालांकि अगर फर्स्ट स्टेज सीबीटी परीक्षा में आप बैठते हैं तो 400 रुपये रिफंड कर दिए जाएंगे. 

एससी, एसटी, महिला, पीडब्ल्यूडी, अल्पसंख्यक व आर्थिक रूप से पिछले वर्गों के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 250 रुपये है. हालांकि अगर फर्स्ट स्टेज सीबीटी परीक्षा में आप बैठते हैं तो पूरे 250 रुपये रिफंड कर दिए जाएंगे. 

टॅग्स :रेलवे भर्ती बोर्डपीयूष गोयलभारतीय रेल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसंसद ने जन विश्वास विधेयक 2026 पारित, 717 अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया, जुर्माने की राशि 1 करोड़ रुपये?

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

ज़रा हटकेचलती ट्रेन से उतरने की कोशिश, पटरी पर फिसला यात्री, 'भगवान' बनकर टीटीई ने बचा ली जान?, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल?

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

रोजगार अधिक खबरें

रोजगारइसरो, बीपीएससी, राजस्थान सरकारी सेवा और बैंक ऑफ महाराष्ट्र में निकली बंपर भर्ती, सरकारी नौकरी के प्रतियोगी यहां जानें सब कुछ

रोजगारUPPBPB UP Police Recruitment 2022: जल्द होगी 26,382 पदों पर सिविल पुलिस और फायरमैन की भर्ती, जाने लास्ट डेट और अप्लाई का तरीका

रोजगाररेलवे भर्ती 2021: 3591 वैकेंसी के लिए आवेदन, कोई परीक्षा और इंटरव्यू नहीं, जानें प्रोसेस

रोजगारदिल्ली में सरकारी नौकरी करने का शानदार मौका, 1800 पदों पर भर्ती शुरू, जानें डिटेल्स

रोजगारSUPER TET 2021: यूपी में सरकारी शिक्षक बनने का सुनहरा मौका, आवेदन की तारीख चार दिन में हो रही है खत्म, जानें सबकुछ