लाइव न्यूज़ :

खुशखबरी! एनसीटीई ने किया संशोधन, BEd पास अभ्यार्थी भी बनेंगे प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक

By धीरज पाल | Updated: July 4, 2018 13:08 IST

साल 2010 में एक जारी अधिसूचना में बीएड डिग्रीधारकों को सिर्फ उच्च प्राथमिक विद्यालयों में ही आवेदन कर सकते थे, इस अधिसूचना में संशोधन होने से उनके लिए प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक बनने का द्वार भी खुल गया है। 

Open in App

नई दिल्ली, 4 जुलाई: उत्तर प्रदेश के बीएड डिग्रीधारकों के लिए एक खुशखबरी है। यूपी के लगभग लाखों बीएड पास अभ्यार्थियों के पास शिक्षक बनने का सुनहरा मौका है। दरअसल, राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (एनसीटीई) ने शिक्षक बनने की अर्हताओं को संशोधित किया है। संशोधन करते हुए एनसीटीई ने प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक बनने के लिए बीएड डिग्री को भी शामिल कर लिया है। इस संशोधन के बाद बीएड डिग्रीधारक अभ्यार्थी भी प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षक बन सकेंगे।

बता दें  कि साल 2010 में एक जारी अधिसूचना में बीएड डिग्रीधारकों को सिर्फ उच्च प्राथमिक विद्यालयों में ही आवेदन कर सकते थे, इस अधिसूचना में संशोधन होने से उनके लिए प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक बनने का द्वार भी खुल गया है। 

यहां निकली 12वीं पास युवाओं के लिए नौकरियां, लेकिन आवेदन करने की आखिरी तारीख चार जुलाई 

मालूम हो कि उत्तर प्रदेश में बीएड की करीब दो लाख सीटें हैं। एनसीटीई के इस संशोधन के बाद बीएड पास अभ्यार्थियों में खुशी का महौल है। इससे पहले एनसीटीई द्वारा प्राथमिक विद्यालयों में भर्ती के लिए योग्यता दो वर्षी डिप्लोमा पाठ्यक्रम कर देने से बीएड डिग्रीधारियों में गहरी निराशा थी। इस संशोधन के बाद बीएड पास अभ्यार्थी भी प्राथमिक विद्यालयों में पढ़ा सकेंगे।

10वीं और 12वीं पास के लिए सुनहारा अवसर, 60 हजार से ज्यादा पदों पर होगी सरकारी नौकरी की भर्ती

बता दें कि प्राथमिक विद्यालयों में पढ़ाने के लिए अभ्यार्थियों को ग्रेजुएशन में कुल 50 फीसदी अंक होना जरूरी है साथ ही ऐसे अभ्यर्थियों के लिए छह महीने का ब्रिज कोर्स पास करना जरूरी होगा। प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षक बनने के लिए बीएड के साथ-साथ टीईटी भी आवश्यक होगा।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें।

टॅग्स :नौकरीउत्तर प्रदेशएजुकेशन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

रोजगार अधिक खबरें

रोजगारइसरो, बीपीएससी, राजस्थान सरकारी सेवा और बैंक ऑफ महाराष्ट्र में निकली बंपर भर्ती, सरकारी नौकरी के प्रतियोगी यहां जानें सब कुछ

रोजगारUPPBPB UP Police Recruitment 2022: जल्द होगी 26,382 पदों पर सिविल पुलिस और फायरमैन की भर्ती, जाने लास्ट डेट और अप्लाई का तरीका

रोजगाररेलवे भर्ती 2021: 3591 वैकेंसी के लिए आवेदन, कोई परीक्षा और इंटरव्यू नहीं, जानें प्रोसेस

रोजगारदिल्ली में सरकारी नौकरी करने का शानदार मौका, 1800 पदों पर भर्ती शुरू, जानें डिटेल्स

रोजगारSUPER TET 2021: यूपी में सरकारी शिक्षक बनने का सुनहरा मौका, आवेदन की तारीख चार दिन में हो रही है खत्म, जानें सबकुछ