लाइव न्यूज़ :

NALCO Recruitment 2020: लॉकडाउन के कारण आगे बढ़ी डेट, जानिए नई तारीख और कैसे कर सकते हैं आवेदन

By मनाली रस्तोगी | Updated: April 16, 2020 10:53 IST

लॉकडाउन के कारण नेशनल एल्युमिनियम कंपनी लिमिटेड (नालको) ने इंजीनियर के पदों पर निकाली गई भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि को आगे बढ़ा दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देइंजीनियर के पदों पर निकाली गई भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख को नेशनल एल्युमिनियम कंपनी लिमिटेड (नालको) ने बढ़ा दिया हैयह फैसला लॉकडाउन के कारण लिया गया है

नई दिल्ली: कोरोना वायरस (Coronavirus) का प्रकोप सरकारी नौकरियों पर भी देखने को मिल रहा है। ऐसे में नेशनल एल्युमिनियम कंपनी लिमिटेड (नालको) ने इंजीनियर के पदों पर मंगाए आवेदनों की अंतिम तिथि कोरोना लॉकडाउन को देखते हुए आगे बढ़ा दी है। अब नालको द्वारा जारी की गई नई सूचना के अनुसार, 9 अप्रैल निर्धारित की गई आखिरी तारीख अब बढ़ाकर 2 मई 2020 कर दी गई है।

पदों का विवरण

नालको ने इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट लोगों के लिए 120 पदों पर वैकेंसी निकाली है, जिसके तहत सिविल, मैकेनिकल, केमिकल, माइनिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरों के पदों पर भर्ती की जाएगी। 

सिविल इंजीनियर- 05 पद

मैकेनिकल इंजीनियर- 45 पद

केमिकल इंजीनियर- 09 पद

माइनिंग इंजीनियर- 04 पद

इलेक्ट्रिकल इंजीनियर- 29 पद

इंस्ट्रूमेंटेशन- 15 पद

मेटलर्जी- 13 पद

योग्यता

नेशनल एल्युमिनियम कंपनी लिमिटेड (NALCO) द्वारा निकाली गई वैकेंसी के लिए आवेदन करने वाले इच्छुक व योग्य उम्मीदवारों की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से इंजीनियरिंग या प्रौद्योगिकी में ग्रेजुएट्स होना जरूरी है।

आयु सीमा

इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 30 वर्ष निर्धारित की गई है।

चयन प्रक्रिया

इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का सीधा सिलेक्शन इंटरव्यू के आधार पर होगा। उम्मीदवारों को कोई लिखित परीक्षा नहीं देनी होगी।

वेतमान

जिन उम्मीदवारों का चयन हो जाएगा, उन्हें नियुक्ति होने के बाद महीने के 40 हजार रुपए बतौर सैलरी मिलेंगे।

कैसे करें आवेदन?

संबंधित विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें। 

टॅग्स :कोरोना वायरसनौकरी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

कारोबारOracle Layoffs: IT सेक्टर की दिग्गज कंपनी ओरेकल की छंटनी से हाहाकार, एक साथ 30,000 कर्मचारियों को निकाला; जानें क्यों?

कारोबारNew Labour Code: नौकरीपेशा लोगों के लिए बड़ी खबर, 1 अप्रैल से लागू हुए नए नियम, ओवरटाइम और PF में हुए ये बदलाव

कारोबार30,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल रहा है Oracle, ईमेल के बाद शुरू हुई छंटनी

रोजगार अधिक खबरें

रोजगारइसरो, बीपीएससी, राजस्थान सरकारी सेवा और बैंक ऑफ महाराष्ट्र में निकली बंपर भर्ती, सरकारी नौकरी के प्रतियोगी यहां जानें सब कुछ

रोजगारUPPBPB UP Police Recruitment 2022: जल्द होगी 26,382 पदों पर सिविल पुलिस और फायरमैन की भर्ती, जाने लास्ट डेट और अप्लाई का तरीका

रोजगाररेलवे भर्ती 2021: 3591 वैकेंसी के लिए आवेदन, कोई परीक्षा और इंटरव्यू नहीं, जानें प्रोसेस

रोजगारदिल्ली में सरकारी नौकरी करने का शानदार मौका, 1800 पदों पर भर्ती शुरू, जानें डिटेल्स

रोजगारSUPER TET 2021: यूपी में सरकारी शिक्षक बनने का सुनहरा मौका, आवेदन की तारीख चार दिन में हो रही है खत्म, जानें सबकुछ