लाइव न्यूज़ :

इस बैंक में निकली है क्लर्क-PO के पदों पर भर्ती, आज आवेदन की आखिरी तारीख

By स्वाति सिंह | Updated: September 15, 2020 11:43 IST

Nainital Bank Clerk PO Recruitment 2020: इन पदों के लिए आवेदन की आज आखिरी तारीख है। योग्य उम्मीदवारों को 15 सितंबर 2020 तक इस पद के लिए आवेदन करना होगा।

Open in App
ठळक मुद्देसरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। नैनीताल बैंक में बैंक पीओ और क्लर्क के पदों पर भर्ती निकली है।

Nainital Bank Clerk PO Recruitment 2020: सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। दरअसल, नैनीताल बैंक में बैंक पीओ और क्लर्क (Nainital Bank Clerk PO Recruitment 2020) के पदों पर भर्ती निकली है। हालांकि, इन पदों के लिए आवेदन की आज आखिरी तारीख है। योग्य उम्मीदवारों को 15 सितंबर 2020 तक इस पद के लिए आवेदन करना होगा। इस भर्ती के लिए उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। 

पदों का विवरण

क्लर्क - 80 पदप्रोबेशनरी ऑफिसर - 75 पदकुल पदों की संख्या - 155

रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख: 15 सितंबर 2020शुल्क भुगतान के लिए आखिरी तारीख: 15 सितंबर 2020

योग्यता उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से कम से कम 50% अंकों के साथ ग्रेजुएशन/ पोस्ट ग्रेजुएशन का होना और कंप्यूटर का ज्ञान आवश्यक है।

आयु सीमाप्रोबेशनरी ऑफिसर के लिए 21 वर्ष से लेकर 30 वर्ष तक की आयु के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।क्लर्क के पदों पर 21 वर्ष से लेकर 28 वर्ष तक की आयु के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।आयु की गिनती 31 जुलाई 2020 तक के आधार पर की जाएगी।

सैलरी प्रोबेशनरी ऑफिसर - पे स्केल  23700 रुपये से 40020 रुपये प्रति माह। करीब 7।00 लाख रुपये सालाना CTC होगा।क्लर्क - पे स्केल  11765 रुपये से 31540 रुपये प्रति माह। इसके अलावा उम्मीदवार स्पेशल अलाउंस पाने के भी हकदार होंगे।

चयन प्रक्रियाइस भर्ती के तहत उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।

टॅग्स :सरकारी नौकरी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतIndia Post GDS Recruitment 2026: इंडिया पोस्ट में बंपर भर्ती, 28,740 पदों के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, चेक करें डिटेल्स

भारतकौशल विकास योजना से खिलवाड़ करने वालों पर हो कठोर कार्रवाई 

भारतSSC Exam Schedule 2026: CGL से लेकर MTS तक..., एसएससी ने नए साल के लिए परीक्षा कैलेंडर किया जारी, पढ़ें पूरा शेड्यूल

भारतSSC CGL Tier 1 Exam 2025 का रिजल्ट जारी, यहां से सीधे डाउनलोड करें

भारतटीचर से लेकर बैंक तक पूरे देश में निकली 51,665 भर्तियां, 31 दिसंबर से पहले करें अप्लाई

रोजगार अधिक खबरें

रोजगारइसरो, बीपीएससी, राजस्थान सरकारी सेवा और बैंक ऑफ महाराष्ट्र में निकली बंपर भर्ती, सरकारी नौकरी के प्रतियोगी यहां जानें सब कुछ

रोजगारUPPBPB UP Police Recruitment 2022: जल्द होगी 26,382 पदों पर सिविल पुलिस और फायरमैन की भर्ती, जाने लास्ट डेट और अप्लाई का तरीका

रोजगाररेलवे भर्ती 2021: 3591 वैकेंसी के लिए आवेदन, कोई परीक्षा और इंटरव्यू नहीं, जानें प्रोसेस

रोजगारदिल्ली में सरकारी नौकरी करने का शानदार मौका, 1800 पदों पर भर्ती शुरू, जानें डिटेल्स

रोजगारSUPER TET 2021: यूपी में सरकारी शिक्षक बनने का सुनहरा मौका, आवेदन की तारीख चार दिन में हो रही है खत्म, जानें सबकुछ