लाइव न्यूज़ :

आगामी तिमाही में नौकरियां बेहद कम!

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: June 12, 2019 08:21 IST

आने वाली तिमाही में 13% नियोक्ताओं के अपने कार्यबल को बढ़ाने और 61% के उसमें कोई बदलाव नहीं करने की उम्मीद है.

Open in App

एजेंसी देश का रोजगार बाजार बदलाव के दौर से गुजर रहा है. मात्र 13% नियोक्ताओं की ही अगले तीन महीनों में नए लोगों को भर्ती करने की योजना है. जबकि 61% नियोक्ता इस दौरान आपने कार्यबल में विस्तार की संभावना नहीं देख रहे हैं.

मैन पॉवर ग्रुप के रोजगार परिदृश्य सर्वेक्षण के अनुसार आने वाली तिमाही में 13% नियोक्ताओं के अपने कार्यबल को बढ़ाने और 61% के उसमें कोई बदलाव नहीं करने की उम्मीद है. वहीं 26% नियोक्ता लोगों को नौकरी पर रखने या नहीं रखने को लेकर अनिश्चित हैं. यदि इस स्थिति की तुलना 2018 की जुलाई-सितंबर तिमाही से की जाए तो यह नौकरी पर रखे जाने की उम्मीद में 4% की गिरावट को दिखाता है.

मैन पॉवर ग्रुप इंडिया में सहायक विपणन निदेशक सिंथिया गोखले ने कहा कि हमारे सर्वेक्षण के अनुसार कुल मिलाकर भारत के रोजगार बाजार में निरंतरता दिखती है. यद्यपि यह बदलाव के दौर से गुजर रहा है जिस वजह से रोजगार की रफ्तार धीमी है. रोजगार बाजार में क्षेत्रवार सेवा क्षेत्र के तीसरी तिमाही में बढ़त बनाने की उम्मीद है. सेवा क्षेत्र में रोजगार परिदृश्य 16% रहने और उसके बाद खनन एवं निर्माण, थोक एवं खुदरा व्यापार और विनिर्माण क्षेत्र के 11% रहने की उम्मीद है.

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारMeta Layoffs: वर्क फ्रॉम होम और फिर सुबह 4 बजे आया 'छंटनी का फरमान'; मेटा ने 8 हजार कर्मचारियों को नौकरी से हटाया

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा की मौत में ड्रग्स का एंगल खारिज, पोस्टमार्टम में 'फांसी' की पुष्टि; जांच में आया नया ट्विस्ट

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 20 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

रोजगार अधिक खबरें

रोजगारइसरो, बीपीएससी, राजस्थान सरकारी सेवा और बैंक ऑफ महाराष्ट्र में निकली बंपर भर्ती, सरकारी नौकरी के प्रतियोगी यहां जानें सब कुछ

रोजगारUPPBPB UP Police Recruitment 2022: जल्द होगी 26,382 पदों पर सिविल पुलिस और फायरमैन की भर्ती, जाने लास्ट डेट और अप्लाई का तरीका

रोजगाररेलवे भर्ती 2021: 3591 वैकेंसी के लिए आवेदन, कोई परीक्षा और इंटरव्यू नहीं, जानें प्रोसेस

रोजगारदिल्ली में सरकारी नौकरी करने का शानदार मौका, 1800 पदों पर भर्ती शुरू, जानें डिटेल्स

रोजगारSUPER TET 2021: यूपी में सरकारी शिक्षक बनने का सुनहरा मौका, आवेदन की तारीख चार दिन में हो रही है खत्म, जानें सबकुछ