लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस आउटब्रेक: सेना ने सभी सर्विस सेलेक्शन बोर्ड इंटरव्यू स्थगित किए, IAF की एयरमैन रिक्रूटमेंट भर्ती भी टली

By निखिल वर्मा | Updated: March 18, 2020 17:03 IST

Coronavirus outbreak: कोरोना वायरस के खतरे के बीच भारतीय सेना ने अफसर भर्ती के लिए होने वाले इंटरव्यू को रद्द कर दिया है. वहीं लेह में भारतीय सेना के एक जवान को कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है.

Open in App
ठळक मुद्देभारतीय सेना का एक जवान भी कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है, यह संक्रमण उसे पिता के चलते हुआ, जो खुद कोविड 19 से पीड़ित हैंभारत में कोरोना वायरस के अब तक 147 मामले सामने आए हैं, इसमें 122 भारतीय नागरिक और 25 विदेशी नागरिक कोविड 19 से संक्रमित हैं, भारत में अब तक 3 लोगों की मौत हुई है

इंडियन आर्मी और इंडियन एयरफोर्स ने परीक्षाओं और इंटरव्यू को रद्द कर दिया है। भारतीय सेना में अफसरों की भर्ती के लिए सर्विस सेलेक्शन कमीशन द्वारा लिए जाने सभी इंटरव्यू को स्थगित कर दिया गया है। यह फैसला भारत में कोरोना वायरस के बढ़ते हुए मामलों के मद्देनजर लिया गया है। इंटरव्यू इलाहाबाद, भोपाल समेत देश भर के कई केंद्रों में आयोजित होनी थी। इंटरव्यू की नई तारीख का घोषणा अभी नहीं हुई है। इसके अलावा भारतीय एयरफोर्स ने भी एयरमैन रिक्रूटमेंट भर्ती को अप्रैल के आखिरी सप्ताह तक टाल दिया है।

IAF ने रद्द की परीक्षाएं

कोरोना वायरस के खतरे के बीच इंडियन एयरफोर्स (IAF) ने एयरमैन रिक्रूटमेंट भर्ती को अप्रैल के आखिरी सप्ताह तक रद्द कर दिया है। यह परीक्षा 19 से 23 मार्च के बीच होने वाली थी। इंडियन एयरफोर्स के प्रवक्ता अनुपम बनर्जी ने कहा, कोरोना वायरस के महामारी के बीच 86 शहरों में होने वाली एयरमैन रिक्रूटमेंट परीक्षा टाल दी गई है। यह परीक्षा अप्रैल के आखिरी सप्ताह में आयोजित की जा सकती है।

34 वर्षीय भारतीय सेना का जवान कोरोना वायरस से संक्रमित

भारतीय सेना में भी कोरोना वायरस का पहला मामला सामने आया है। लेह में सेना का 34 वर्षीय एक जवान कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है। जवान लेह के चुचोट गांव का रहने वाला है और वायरस से संक्रमित अपने पिता के सम्पर्क में आने के कारण वह भी इससे प्रभावित हो गया है। 

जवान के पिता ईरान से तीर्थ यात्रा करके ‘एअर इंडिया’ के विमान से 20 फरवरी को वापस लौटे थे, जिसके बाद उनके कोविड-19 से संक्रमित होने की पुष्टि हुई। वह 29 फरवरी से ‘लद्दाख हार्ट फाउंडेशन’ में आइसोलेशन में रह रहे हैं। आइसोलेशन में जाने से पहले जवान के पिता अपने परिवार के सदस्यों से मिले थे। इसके बाद 16 मार्च को उसके जवान के वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई। जवान के भाई के भी वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।

टॅग्स :कोरोना वायरसभारतीय सेनाइंडियन एयर फोर्स
Open in App

संबंधित खबरें

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतएस-400, मीडियम ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट, तोपें, गोला-बारूद, समेत 2.38 लाख करोड़ रुपये की रक्षा डील्स को मिली मंज़ूरी

भारतजम्मू-कश्मीर में आतंकी हमलों का खतरा मंडराया?, खुफिया सूचनाएं और अधिकारी कर रहे हैं दावा?

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

भारतTerrorist Killed: जम्मू-कश्मीर में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, उरी में पाक आतंकी ढेर; हथियार और गोला-बारूद बरामद

रोजगार अधिक खबरें

रोजगारइसरो, बीपीएससी, राजस्थान सरकारी सेवा और बैंक ऑफ महाराष्ट्र में निकली बंपर भर्ती, सरकारी नौकरी के प्रतियोगी यहां जानें सब कुछ

रोजगारUPPBPB UP Police Recruitment 2022: जल्द होगी 26,382 पदों पर सिविल पुलिस और फायरमैन की भर्ती, जाने लास्ट डेट और अप्लाई का तरीका

रोजगाररेलवे भर्ती 2021: 3591 वैकेंसी के लिए आवेदन, कोई परीक्षा और इंटरव्यू नहीं, जानें प्रोसेस

रोजगारदिल्ली में सरकारी नौकरी करने का शानदार मौका, 1800 पदों पर भर्ती शुरू, जानें डिटेल्स

रोजगारSUPER TET 2021: यूपी में सरकारी शिक्षक बनने का सुनहरा मौका, आवेदन की तारीख चार दिन में हो रही है खत्म, जानें सबकुछ