लाइव न्यूज़ :

एचएसबीसी 10,000 की नौकरियों में करेगा कटौती: रिपोर्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 7, 2019 09:20 IST

मालूम हो कि इससे पहले ब्रिटेन के बैंक एचएसबीसी ने उसके वैश्विक परिचालन में भारत स्थित कार्यालयों से मदद करने वाले 150 कर्मचारियों को नौकरी से हटा दिया था।

Open in App

एचएसबीसी जल्द ही 10 हजार लोगों की नौकरियों में कटौती कर सकता है। दरअसल, एचएसबीसी होल्डिंग्स पीएलसी कास्ट-कटिंग पर काम कर रहा है, जिसमें 10,000 से अधिक नौकरियों के लिए खतरा बन सकता है। यह दावा फाइनेंशियल टाइम्स की एक रिपोर्ट में किया गया है।

वहीं, रिपोर्ट्स में बताया गया कि एचएसबीसी के एक प्रवक्ता ने नौकरियों की कटौती पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक एचएसबीसी बैंकिंग लागत को कम करना चाहता है। इसकी वजह से 10 हजार लोगों की नौकरियों जा सकती है।  रिपोर्ट्स के मुताबिक इस महीने के आखिर तीसरी तिमाही के परिणामों की रिपोर्ट की घोषणा करने दौरान एचएसबीसी नौकरी में कटौती की शुरुआत करने की घोषणा कर सकता है। एचएसबीसी सबसे पहले 4,700 नौकरियों में कटौती करेगा।

रिपोर्ट्स के मुताबिक पहले कटौती की घोषणा अगस्त में की गई थी। जब मुख्य कार्यकारी अधिकारी जॉन फ्लिंट 18 महीने बैंक का नेतृत्व करने के बाद अचानक चले गए। 

मालूम हो कि इससे पहले ब्रिटेन के बैंक एचएसबीसी ने उसके वैश्विक परिचालन में भारत स्थित कार्यालयों से मदद करने वाले 150 कर्मचारियों को नौकरी से हटा दिया था। बैंक ने कहा कि उसने वैश्विक स्तर पर अपने परिचालन को नये सिरे से व्यवस्थित करने की प्रक्रिया के तहत यह कदम उठाया है। इससे पहले जर्मनी के डॉयचे बैंक ने भी वैश्विक परिचालन में भारत से मदद करने वाले कर्मचारियों की छंटनी शुरू की थी।

सूत्रों ने बताया कि वैश्विक स्तर पर एचएसबीसी के कर्मचारियों की संख्या 2.38 लाख है। वैश्विक परिचालन को नये सिरे से व्यवस्थित करने के उसके इस कदम से 150 से कम कर्मचारी प्रभावित हुए हैं। मुख्य रूप से पुणे और हैदराबाद में बैंक के मध्य प्रबंधन स्तर के कर्मचारियों को हटाया गया है। 

टॅग्स :नौकरी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

कारोबारOracle Layoffs: IT सेक्टर की दिग्गज कंपनी ओरेकल की छंटनी से हाहाकार, एक साथ 30,000 कर्मचारियों को निकाला; जानें क्यों?

कारोबारNew Labour Code: नौकरीपेशा लोगों के लिए बड़ी खबर, 1 अप्रैल से लागू हुए नए नियम, ओवरटाइम और PF में हुए ये बदलाव

कारोबार30,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल रहा है Oracle, ईमेल के बाद शुरू हुई छंटनी

रोजगार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम