लाइव न्यूज़ :

भारतीय डाक सेवा भर्ती 2020: इस राज्य में ग्रामीण डाक सेवा के लिए हजारों पदों पर भर्तियां, अप्लाई करने के लिए बचे सिर्फ 48 घंटे

By निखिल वर्मा | Updated: March 19, 2020 16:53 IST

India Post GDS West Bengal Recruitment: भारतीय डाक द्वारा पश्चिम बंगाल के कोलकाता सर्किल में ग्रामीण डाक सेवक के लिए दो हजार से ज्यादा पदों पर भर्तियां की जाएंगी.

Open in App
ठळक मुद्देग्रामीण डाक सेवा के पदों पर निकली भर्ती के लिए कोई टेस्ट नहीं होगा, सिर्फ दसवीं के अंक के आधार पर ही चयन होगाइस पद के लिए 10वीं, 12वीं पास या ग्रेजुएट भी आवेदन कर सकते हैं, हालांकि चयन का आधार 10वीं बोर्ड के मार्क्स ही होंगे.

भारतीय डाक में ग्रामीण डाक सेवक (GDS) के लिए बंपर भर्ती निकली हुई हैं। ग्रामीण डाक सेवक के 2021 पदों के लिए ये बहाली पश्चिम बंगाल में आई हैं। ऑनलाइन फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 19 मार्च 2020 तक ही थी। लेकिन परीक्षार्थियों के खुशखबरी है। जिन लोगों ने अब तक ग्रामीण डाक सेवक (जीडीएस) का आवेदन नहीं किया वे 21 मार्च 2020 तक अब आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन की तारीख बढ़ने की सूचना आज ही दी गई है।

10वीं पास परीक्षार्थियों की बल्ले-बल्ले, नहीं देनी होगी परीक्षा

इन पदों के लिए चयन 10वीं के अंक के आधार पर किया जाएगा। इसके अलावा उच्च शिक्षा कोई मायने नहीं रखेगी। अगर आवेदक के पास 12वीं या ग्रेजुएशन की डिग्री भी है तो सिर्फ 10वीं के अंकों के आधार पर ही मेरिट लिस्ट तैयार होगी।

10वीं परीक्षा अंग्रेजी विषय में पास होना जरूरी

आवेदक के पास 10वीं में गणित और अंग्रेजी विषय होने जरूरी हैं। जिन उम्मीदवारों ने पहले प्रयास में ही 10वीं परीक्षा पास की है, उन्हें उन आवदेकों की तुलना में ज्यादा प्राथमिकता मिलेगी जिन्होंने एक से ज्यादा प्रयास में परीक्षा पास की है।

आवेदन शुल्क

-जनरल/ओबीसी/ ईडब्ल्यूएस पुरुष आवेदकों को 100 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा.-सभी महिला और एससी/एसटी/दिव्यांग के शुल्क नहीं लगेंगे.-शुल्क का भुगतान ऑनलाइन या डाक घर में किया जा सकता है.

आयु सीमा-18 से 40 साल. आयुसीमा का निर्धारण 18 फरवरी 2020 के आधार पर किया जाएगा.-अधिकतम आयुसीमा में एससी को 5 साल, ओबीसी को 3 साल और दिव्यागों को 10 साल की छूट मिलेगी

कुल पद : 2021अनारक्षित : 882अनुसूचित जाति : 429ओबीसी-408आर्थिक रूप से पिछड़े उम्मीदवार-144अनुसूचित जनजाति-94दिव्यांग-64

ऑनलाइन आवेदन के लिए यहां क्लिक करें

टॅग्स :सरकारी नौकरीपश्चिम बंगालसेंट्रल गवर्नमेंट जॉब्सकोलकाता
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

क्रिकेटमैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना और खाते में 1 डिमेरिट अंक?, आखिर क्यों सनराइजर्स हैदराबाद के उप कप्तान अभिषेक शर्मा पर आईपीएल ने लिया एक्शन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

रोजगार अधिक खबरें

रोजगारइसरो, बीपीएससी, राजस्थान सरकारी सेवा और बैंक ऑफ महाराष्ट्र में निकली बंपर भर्ती, सरकारी नौकरी के प्रतियोगी यहां जानें सब कुछ

रोजगारUPPBPB UP Police Recruitment 2022: जल्द होगी 26,382 पदों पर सिविल पुलिस और फायरमैन की भर्ती, जाने लास्ट डेट और अप्लाई का तरीका

रोजगाररेलवे भर्ती 2021: 3591 वैकेंसी के लिए आवेदन, कोई परीक्षा और इंटरव्यू नहीं, जानें प्रोसेस

रोजगारदिल्ली में सरकारी नौकरी करने का शानदार मौका, 1800 पदों पर भर्ती शुरू, जानें डिटेल्स

रोजगारSUPER TET 2021: यूपी में सरकारी शिक्षक बनने का सुनहरा मौका, आवेदन की तारीख चार दिन में हो रही है खत्म, जानें सबकुछ