लाइव न्यूज़ :

अगले कुछ सप्ताह में बड़ी वैकेंसी! ये कंपनी देने जा रही है 30 हजार लोगों को नौकरी, जानिए इसके बारे में

By भाषा | Updated: September 14, 2020 13:08 IST

ईकॉम एक्सप्रेस कंपनी त्योहारों के आने वाले मौसम में 30 हजार लोगों को नौकरी देने जा रही है। ये नौकरी हालांकि अस्थायी होंगे। कंपनी ने पिछले कुछ महीनों में 7,500 कर्मचारियों को नियुक्त किया है।

Open in App
ठळक मुद्देईकॉम एक्सप्रेस कंपनी अगले कुछ सप्ताह में 30 हजार लोगों को देगी रोजगारत्योहारों के दौरान बड़े कारोबार की उम्मीद, नियुक्तियां शुरू कर दी गई हैं

ईकॉम एक्सप्रेस कंपनी अगले कुछ सप्ताह में 30 हजार लोगों को रोजगार देने की योजना बना रही है। ये नौकरी अस्थायी होगी। ईकॉम एक्सप्रेस सामानों की डिलिवरी समेत लॉजिस्टिक सुविधा उपलब्ध कराती है। कंपनी ने दरअसल त्योहारों के दौरान बढ़ी हुई मांग को पूरा करने के लिये नये लोगों को नियुक्त करने की योजना बनायी है। 

कंपने के अनुसार इसने पिछले साल त्योहारों से पहले 20,000 लोगों को नियुक्त किया था। यह रोजगार अस्थायी थे। हालांकि, इनमें से करीब एक तिहाई स्थायी हुए हैं। कोरोना काल में भी ऑनलाइन डिलिवरी को लेकर मांग बढ़ी हुई है।

कोविड-19 से पहले कंपनी के कर्मचारियों की संख्या करीब 23,000 थी। कंपनी ने ‘लॉकडाउन’ के और उसके बाद बढ़ते ‘ऑनलाइन’आर्डर को पूरा करने के लिये पिछले कुछ महीनों में 7,500 कर्मचारियों को नियुक्त किया। लोग कोविड-19 के बीच किराना सामान, दवा और अन्य वस्तुओं के लिये ई-वाणिज्य का रुख कर रहे हैं। 

ईकॉम एक्सप्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और मुख्य मानव संसाधन अधिकारी सौरभ दीप सिंगला ने कहा, ‘महामारी ने ई-कॉमर्स उद्योग को एक अलग मुकाम पर पहुंचा दिया है। त्योहारों के दौरान हमारे ई-वाणिज्य ग्राहक काफी आक्रमक योजना बना रहे हैं और हम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि वे मांग को पूरा कर सके। हमने नियुक्तियां शुरू कर दी है। यह प्रक्रिया 10 अक्टूबर तक जारी रहेगी और हम त्योहारों के दौरान 30,000 अस्थायी रोजगार सृजित करने की उम्मीद कर रहे हैं।’ 

ई-वाणिज्य कंपनियों का मानना है कि उनके कारोबार का बड़ा हिस्सा त्योहारों के दौरान आएगा और उन्होंने क्षमता बढ़ाने को लेकर बड़ा निवेश किया है ताकि आर्डर का बेहतर तरीके से प्रबंधित किया जा सके। वालमार्ट के स्वामित्व वाली फ्लिपकार्ट ने आपूर्ति व्यवस्था को सुदृढ़ करने और डिलिवरी क्षमता बढ़ाने को लेकर हाल ही में 50,000 से अधिक किराना दुकानों को जोड़ा है। 

वहीं आमेजन इंडिया ने पांच केंद्र (विशापत्तनम, फरूखनगर, मुंबई, बेंगलुरू और अहमदाबाद) जोड़ने की घोषणा की। साथ ही अपनी मौजूदा आठ केंद्रों के विस्तार की घोषणा की है। कंपनी देश के सुदूर क्षेत्रों में भी सामान की डिलिवरी पर गौर कर रही है, जिसके लिये नियुक्ति छोटे एवं मझोले शहरों में भी की जाएगी।

टॅग्स :नौकरीफ्लिपकार्टअमेजन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारMeta Layoffs: वर्क फ्रॉम होम और फिर सुबह 4 बजे आया 'छंटनी का फरमान'; मेटा ने 8 हजार कर्मचारियों को नौकरी से हटाया

भारतबिहार पुलिस में बंपर बहाली; कांस्टेबल और SI के 37,978 पदों पर भर्ती का सुनहरा मौका, ऐसे करें आवेदन

कारोबार15 वर्ष और अधिक आयु के लोगों के लिए बेरोजगारी दर बढ़कर अप्रैल में 5.2 प्रतिशत?, 6 महीने के उच्च स्तर पर आंकड़े

कारोबारAmazon hiring: 30,000 कर्मचारियों की छंटनी के बाद, कंपनी AI रिक्रूटमेंट टूल्स शुरू करते हुए बना रही है 11,000 नई भर्तियां करने की योजना

भारतउत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्डः 2026 में 100000 नई भर्ती, होमगार्ड, सिविल पुलिस, एसआई में नौकरी की भरमार?

रोजगार अधिक खबरें

रोजगारइसरो, बीपीएससी, राजस्थान सरकारी सेवा और बैंक ऑफ महाराष्ट्र में निकली बंपर भर्ती, सरकारी नौकरी के प्रतियोगी यहां जानें सब कुछ

रोजगारUPPBPB UP Police Recruitment 2022: जल्द होगी 26,382 पदों पर सिविल पुलिस और फायरमैन की भर्ती, जाने लास्ट डेट और अप्लाई का तरीका

रोजगाररेलवे भर्ती 2021: 3591 वैकेंसी के लिए आवेदन, कोई परीक्षा और इंटरव्यू नहीं, जानें प्रोसेस

रोजगारदिल्ली में सरकारी नौकरी करने का शानदार मौका, 1800 पदों पर भर्ती शुरू, जानें डिटेल्स

रोजगारSUPER TET 2021: यूपी में सरकारी शिक्षक बनने का सुनहरा मौका, आवेदन की तारीख चार दिन में हो रही है खत्म, जानें सबकुछ