दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने एग्जीक्यूटिव एंड नॉन एग्जीक्यूटिव पदों के लिए होने वाली भर्ती परीक्षा के एडमिट जारी कर दिए है। जिन उम्मीदवारों ने इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था, वे डीएमआरसी की आधिकारिक वेबसाइट delhimetrorail.com पर जाकर अपना एडमिट डाउनलोड करते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की अंतिम तारीख 15 फरवरी है।
इन पदों पर भर्ती परीक्षा 17 फरवरी से 26 फरवरी, 2020 तक आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा के जरिए 1492 पदों पर भर्ती की जानी है। उम्मीदवार डीएमआरसी के इस लिंक के जरिए अपना एग्जाम शेड्यूल भी देख सकते हैं। www.delhimetrorail.com/CareerDocuments/EXAM-SCHEDULE-OPEN-MARKET-2019.pdf
पदों का विवरण
पदों का नाम- संख्यारेगुलर नॉन-एग्जीक्यूटिव - 929कॉन्ट्रैक्ट नॉन-एग्जीक्यूटिव- 398कॉन्ट्रैक्ट एग्जीक्यूटिव -105रेगुलर एग्जीक्यूटिव0-60
DMRC Recruitment 2020: ऐसे करें अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड
-सबसे पहले डीएमआरसी की आधिकारिक वेबसाइट delhimetrorail.com पर जाएं।-इसके बाद ऊपर दिए 'Careers' के लिंक पर क्लिक करें।-इतना करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा। यहां पर नीचे 9वें नंबर पर 'Applicant Login' पर क्लिक कीजिए।-इसके बाद आप अपनी यूजर आईडी और पासवर्ड की मदद से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। आप इसका प्रिंट आउट करलें ताकि परीक्षा के दौरान इसे दिखा सकें।