लाइव न्यूज़ :

Coronavirus Lockdown: लखनऊ में होने वाली सेना भर्ती परीक्षा स्थगित, जानें कब होगा एग्जाम का आयोजन

By सुमित राय | Updated: April 13, 2020 16:19 IST

सेना भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन 26 अप्रैल को लखनऊ के एएमसी सेंटर में किया जाना था।

Open in App
ठळक मुद्दे2 फरवरी से 20 फरवरी तक फतेहपुर में सेना की भर्ती रैली का आयोजन किया गया था।लखनऊ में आयोजित होने वाली सेना भर्ती परीक्षा 31 मई तक स्थगित कर दी गई है।

कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए पूरे देश में लॉकडाउन लागू है और इस कारण लखनऊ में आयोजित होने वाली सेना भर्ती परीक्षा 31 मई तक स्थगित कर दी गई है। फतेहपुर में 2 फरवरी से 20 फरवरी के बीच भर्ती रैली आयोजित की गई थी और 26 अप्रैल को लखनऊ के एएमसी सेंटर में एक लिखित परीक्षा निर्धारित थी।

सोमवार को सेना की तरफ से मीडिया में जारी प्रेस नोट के मुताबिक 13 जिलों के लिए 2 फरवरी से 20 फरवरी तक फतेहपुर में सेना की भर्ती रैली का आयोजन किया गया था और इसकी लिखित परीक्षा 26 अप्रैल को लखनऊ के एएमसीए सेंटर में होनी थी। कोविड-19 महामारी के बढ़ते संक्रमण के कारण इसे 31 मई 2020 तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। वहीं किसी प्रकार के बदलाव या निर्देश आने पर सूचित किया जाएगा।

बता दें कि स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार अब तक उत्तर प्रदेश में 483 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके है और इस महामारी से अब तक 5 लोगों की मौत भी हो चुकी है। राज्य में 46 लोग कोरोना वायरस की जंग को जीत भी चुके हैं, जिन्हें ठीक होने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार देशभर में अब तक 9152 लोग कोरोना वायरस की चपेट में आ चुके हैं, जिसमें से 308 लोगों ने अपनी जान गंवा दी है और 856 लोग ठीक भी हो चुके हैं। दुनियाभर में कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या 18.5 लाख के पार चली गई है, जबकि 1 लाख 14 हजार लोग इस महामारी के कारण अपनी जान गंवा चुके हैं।

टॅग्स :नौकरीभारतीय सेनाकोरोना वायरसलखनऊउत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश में कोरोनाकोरोना वायरस लॉकडाउनसीओवीआईडी-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

रोजगार अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल