लाइव न्यूज़ :

CAG में ऑडिटर व अकाउंटेंट पोस्ट के लिए 10811 पोस्ट पर भर्ती, जानें सैलरी व अन्य डिटेल

By अनुराग आनंद | Updated: January 27, 2021 11:39 IST

2021 साल की शुरुआत में ही लंबे समय से सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए एक बड़ी खुशखबरी यह है कि सरकारी संस्था कैग ने 10 हजार से अधिक पदों पर वेकैंसी निकाली है।

Open in App
ठळक मुद्देकैग के ऑफिशियल वेबसाइट @ cag.gov.in पर विजीट कर इस बारे में अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।10 हजार से भी अधिक पदों पर होने वाली भर्ती प्रक्रिया के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 19 फरवरी 2021 है।

नई दिल्ली: भारत के नियंत्रक और महालेखा परीक्षक (CAG) ने एक विज्ञापन में ऑडिटर, लेखाकार व अन्य पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। कैग के अधिकारियों ने अपनी आधिकारिक साइट पर इस भर्ती प्रक्रिया की घोषणा की है।

वेबसाइट पर जारी नोटिफिकेशन में बताया गया है कि कैग में कुल 10811 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया प्रारंभ की जा रही है। कैग ने कहा कि जो भी छात्र इस सरकारी नौकरी के वेकेंसी के संबंध में किसी भी तरह की जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं, वह कैग के ऑफिशियल वेबसाइट @ cag.gov.in पर विजीट कर इस बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा, कुछ महत्वपूर्ण जानकारी आप इस खबर में भी प्राप्त कर सकते हैं।

जानें कब है आवेदन की अंतिम तिथि-

2021 की शुरुआत में ही लंबे समय से सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले नौजवानों के लिए अच्छी खबर आई है कि इस साल कैग में बंपर भर्ती की जा रही है। 10 हजार से भी अधिक पदों पर होने वाली भर्ती प्रक्रिया के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 19 फरवरी 2021 है। यह आखिरी दिन है जब आप आवेदन कर सकते हैं।

इन पदों पर आवेदन के लिए योग्यता क्या चाहिए-

बता दें कि बैचलर्स डिग्री उम्मीदवार सीएजी भर्ती 2021 के लिए आवेदन कर सकते हैं। यदि आपके पास बैचलर या इसके समकक्ष योग्यता है तो आप तुरंत ही कैग की वेबसाइट से सीएजी ऑडिटर, अकाउंटेंट एप्लीकेशन फॉर्म 2021 को डाउनलोड करने के बाजद तय प्रक्रिया से आवेदन प्रक्रिया पूरा कर दें।

इन पदों के लिए आयु सीमा क्या होना चाहिए-

यदि आप सीएजी ऑडिटर, अकाउंटेंट एप्लीकेशन फॉर्म भरने जा रहे हैं तो कैंडिडेट की आयु सीमा 18 वर्ष से 27 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इसके अलावा, सभी वर्ग के छात्रों के लिए आयु छूट सरकार के नियमों के अनुसार लागू है।

इन पदों पर नियुक्ति के बाद सैलरी 

कैग लेखा परीक्षक, लेखाकार पदों पर नियुक्ति के बाद सभी चयनित उम्मीदवारों को भारत के नियंत्रक और महालेखा परीक्षक स्तर- 5 (29200 रुपये से लेकर 92300 रुपये) का वेतन प्रदान किया जाएगा इसके अलावा अन्य जानकारी के लिए छात्र कैग वेबसाइट से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

टॅग्स :सरकारी नौकरीनौकरी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारMeta Layoffs: वर्क फ्रॉम होम और फिर सुबह 4 बजे आया 'छंटनी का फरमान'; मेटा ने 8 हजार कर्मचारियों को नौकरी से हटाया

भारतबिहार पुलिस में बंपर बहाली; कांस्टेबल और SI के 37,978 पदों पर भर्ती का सुनहरा मौका, ऐसे करें आवेदन

कारोबार15 वर्ष और अधिक आयु के लोगों के लिए बेरोजगारी दर बढ़कर अप्रैल में 5.2 प्रतिशत?, 6 महीने के उच्च स्तर पर आंकड़े

कारोबारAmazon hiring: 30,000 कर्मचारियों की छंटनी के बाद, कंपनी AI रिक्रूटमेंट टूल्स शुरू करते हुए बना रही है 11,000 नई भर्तियां करने की योजना

भारतउत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्डः 2026 में 100000 नई भर्ती, होमगार्ड, सिविल पुलिस, एसआई में नौकरी की भरमार?

रोजगार अधिक खबरें

रोजगारइसरो, बीपीएससी, राजस्थान सरकारी सेवा और बैंक ऑफ महाराष्ट्र में निकली बंपर भर्ती, सरकारी नौकरी के प्रतियोगी यहां जानें सब कुछ

रोजगारUPPBPB UP Police Recruitment 2022: जल्द होगी 26,382 पदों पर सिविल पुलिस और फायरमैन की भर्ती, जाने लास्ट डेट और अप्लाई का तरीका

रोजगाररेलवे भर्ती 2021: 3591 वैकेंसी के लिए आवेदन, कोई परीक्षा और इंटरव्यू नहीं, जानें प्रोसेस

रोजगारदिल्ली में सरकारी नौकरी करने का शानदार मौका, 1800 पदों पर भर्ती शुरू, जानें डिटेल्स

रोजगारSUPER TET 2021: यूपी में सरकारी शिक्षक बनने का सुनहरा मौका, आवेदन की तारीख चार दिन में हो रही है खत्म, जानें सबकुछ