लाइव न्यूज़ :

असीम पोर्टल पर नौकरी के लिए 24 लाख अर्जी, महज 5 हजार को मिला रोजगार

By नितिन अग्रवाल | Updated: August 13, 2020 07:56 IST

कौशल विकास मंत्रालय की ओर से केंद्रीय कौशल विकास मंत्री महेंद्रनाथ पांडेय ने उद्योगों और प्रशिक्षित कामगारों के बीच सेतु के रूप में काम करने के लिए जुलाई में असीम पोर्टल लांच किया था।

Open in App
ठळक मुद्देअसीम पोर्टल का उद्येश्य कोरोना महामारी के दौरान घर लौटे स्किल्ड और गैर स्किल्ड लोगों को रोजगार के अवसर उपलब्ध काराना है। असीम पोर्टल के तहत सरकार ने 6 राज्यों के 116 जिलों को शामिल किया था।

नई दिल्ली: कोरोना लॉकडाउन के चलते रोजगार गंवाने वालों को उनके घर के पास ही रोजगार मुहैया कराने के लिए शुरू की गई योजना से लोगों को बड़ी उम्मीदें थी, लेकिन इसका लाभ मुट्ठीभर लोगों को ही मिला है. कौशल विकास मंत्रालय की इस योजना के तहत 24 लाख से अधिक लोगों ने रोजगार के लिए आवेदन किया जिनमें से महज 5000 को ही रोजगार मिल सका.

सूत्रों के अनुसार, मंत्रालय द्वारा श्रम मामलों की संसद की स्थायी समिति को जानकारी दी गई कि इन 24 लाख लोगों में से केवल 2.1 लाख संबंधित काम के हिसाब से कुशल पाए गए, लेकिन 48000 नौकरियां उपलब्ध होने के बावजूद केवल 5000 को ही काम मिला. बीजद के भर्तृहरि महताब की अध्यक्षता वाली समिति को बताया गया कि आवेदकों के कौशल के अनुरूप कम वेतन की पेशकश, मानक अनुरूप कौशल नहीं होने और रोजगार से पहले किसी सुदूरवर्ती क्षेत्र में प्रशिक्षण की शर्त के चलते इतने कम लोगों को रोजगार मिला.

सरकार का मानना- घर लौट चुके श्रमिकों में से अधिकांश जल्द ही काम के स्थानों पर वापस लौटेंगे

सूत्रों के अनुसार, शुक्रवार को हुई बैठक में कौशल विकास मंत्रालय के अधिकारियों ने बताया कि सरकार मान रही है कि घर लौट चुके श्रमिकों में से अधिकांश जल्द ही काम के स्थानों पर वापस लौट आएंगे. हालांकि ,मौजूदा संक्रमण और रोजगार की स्थिति को देखते हुए समिति के कुछ सदस्यों इसे मानने से इनकार किया.

116 जिलों के लिए शुरू किया गया था पोर्टल

कौशल विकास मंत्रालय के तहत काम करने वाले राष्ट्रीय कौशल विकास निगम ने आत्मनिर्भर स्किल्ड एम्प्लायर एम्प्लॉई मैपिंग (असीम) पोर्टल को देशभर के उन 116 जिलों के लिए शुरू किया गया था जिनमें 25000 से अधिक श्रमिक लॉकडाउन के चलते अपने घर वापस लौट आए थे. आर्टिफीशियल इंटेलिजेंस पर आधारिक इस पोर्टल में नियोक्ताओं, कुशल कामगारों और प्रशिक्षण देने वाले साझीदारों को एक साथ जोड़ा गया. अप्रैल में तैयार इस पोर्टल को जुलाई में विधिवत रूप से लॉन्च किया गया था. साथ ही रोजगार का आवेदन करने के लिए एक मोबाइल एप्लीकेशन भी शुरू किया गया. जिसे 10000 से अधिक बार डाउनलोड किया गया है.

टॅग्स :महेंद्र नाथ पांडेनौकरीकोरोना वायरसकोरोना वायरस लॉकडाउन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार पुलिस में बंपर बहाली; कांस्टेबल और SI के 37,978 पदों पर भर्ती का सुनहरा मौका, ऐसे करें आवेदन

कारोबार15 वर्ष और अधिक आयु के लोगों के लिए बेरोजगारी दर बढ़कर अप्रैल में 5.2 प्रतिशत?, 6 महीने के उच्च स्तर पर आंकड़े

कारोबारAmazon hiring: 30,000 कर्मचारियों की छंटनी के बाद, कंपनी AI रिक्रूटमेंट टूल्स शुरू करते हुए बना रही है 11,000 नई भर्तियां करने की योजना

भारतउत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्डः 2026 में 100000 नई भर्ती, होमगार्ड, सिविल पुलिस, एसआई में नौकरी की भरमार?

कारोबारOracle Layoffs: एक ही झटके में 30,000 कर्मचारियों को निकाला?, अमेरिका, भारत, कनाडा और लैटिन अमेरिका में छंटनी, ई मेल कर दी सूचना?

रोजगार अधिक खबरें

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा