लाइव न्यूज़ :

हेमंत सोरेन कल पेश होंगे ED के सामने, पत्र लिखकर कहा, "आपकी कार्रवाई राजनीतिक एजेंडे से प्रेरित है"

By आकाश चौरसिया | Updated: January 30, 2024 13:24 IST

झारखंड मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कहा कि वो ईडी के समक्ष बुधवार को 1 बजे से पहले अपने बयान दर्ज कराने जाएंगे। इस बात की जानकारी उन्होंने खत के जरिए ईडी ऑफिस को दी है। ईडी के सम्मन पर झारखंड सीएम हेमंत सोरेन ने आरोप लगाते हुए कहा कि यह ऐसे समय पर कार्रवाई हो रही है, जब देश भर में लोकसभा 2024 के चुनाव होने हैं।

Open in App
ठळक मुद्देझारखंड सीएम हेमंत सोरेन ने ईडी को लिखा पत्रमुख्यमंत्री हेमंत ने कहा कि वो ईडी के समक्ष अपने बयान दर्ज कराने कल होंगे पेशसाथ ही उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई कहीं न कहीं राजनीति से प्रेरित है

रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि वो ईडी के समक्ष बुधवार को 1 बजे से पहले अपने बयान दर्ज कराने जाएंगे। इस बात की जानकारी उन्होंने खत के जरिए ईडी ऑफिस को दी है। ईडी के सम्मन पर झारखंड सीएम हेमंत सोरेन ने आरोप लगाते हुए कहा कि यह ऐसे समय पर कार्रवाई हो रही है, जब देश भर में लोकसभा 2024 के चुनाव होने हैं। उन्होंने आगे कहा कि इसका उद्देश्य साफ है कि उनकी सरकार के कामकाज को बाधित करना है।

सीएम हेमंत सोरेन ने रांची स्थित ईडी कार्यालय को पत्र लिखते हुए कहा कि आपको पता होगा कि आगामी 2 और 29 फरवरी, 2024 को विधानसभा में बजट सत्र होना है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि इसे पेश करने के लिए तैयारियां चल रही हैं और पहले से निर्धारित कई आधिकारिक व्यस्तता भी है। इसलिए इससे पहले सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि वो 31 जनवरी को अपना बयान दर्ज करवाने ईडी ऑफिस पहुंचेंगे।

ईडी को लिखते हुए सीएम सोरेन ने कहा कि इस परिस्थिति में 31 जनवरी 2024 को या उससे पहले आपकी ओर से बयान दर्ज करने का आपका आग्रह, कहीं न कहीं राजनीति एजेंडा से प्रेरित लगता है। इससे होगा ये कि राज्य सरकार की मशीनरी को काम करने में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। 

हेमंत सोरेन ने ईडी को लिखे अपने पत्र में कहा है कि आपका समन राज्य सरकार के कामकाज को बाधित करने और लोगों के एक निर्वाचित प्रतिनिधि को अपने आधिकारिक कर्तव्यों का निर्वहन करने से रोकने के आपके राजनीतिक एजेंडे को उजागर करता है। यह प्रमाणित हो गया है कि आपके कार्य दुर्भावनापूर्ण और राजनीति से प्रेरित हैं। सीएम को समन जारी करना पूरी तरह से कष्टप्रद है और कानून द्वारा दी गई शक्तियों का गलत प्रयोग है।

टॅग्स :हेमंत सोरेनकांग्रेसBJPझारखंडRanchi
Open in App

संबंधित खबरें

भारतशशि थरूर को व्लादिमीर पुतिन के लिए राष्ट्रपति के भोज में न्योता, राहुल गांधी और खड़गे को नहीं

भारतबिहार विधानमंडल के शीतकालीन सत्र हुआ अनिश्चितकाल तक के लिए स्थगित, पक्ष और विपक्ष के बीच देखने को मिली हल्की नोकझोंक

भारतकौन थे स्वराज कौशल? दिवंगत भाजपा नेता सुषमा स्वराज के पति का 73 साल की उम्र में हुआ निधन

भारतझारखंड में संभावित सियासी उलटफेर की खबरों पर कोई भी नेता खुलकर बोलने को नहीं है तैयार, सियासी गलियारे में अटकलों का बाजार है गरम

भारतSanchar Saathi App: विपक्ष के आरोपों के बीच संचार साथी ऐप डाउनलोड में भारी वृद्धि, संचार मंत्रालय का दावा

झारखंड अधिक खबरें

झारखंडJharkhand Election 2024: JMM सरकार पर लगा अवैध प्रवासियों को शरण देने का आरोप! जानें क्या है मुद्दा

झारखंडJharkhand Lok Sabha Election 2024 phase 4: वोट डालने आईं बुजुर्ग महिला वोटर्स का छोटे बच्चों ने किया 'फूलों से स्वागत', यहां देखें

झारखंडझारखंड: कौन हैं हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना? जो बन सकती हैं झारखंड की अगली सीएम; 10 पॉइंट में समझे पूरा गणित

झारखंडझारखंड में सियासी गहमागहमी के बीच राष्ट्रपति शासन की संभावना बढ़ी

झारखंडPM Modi in Ranchi: पीएम मोदी की सुरक्षा में सेंध, महिला अप्रत्याशित रूप से दौड़ते हुए काफिले के सामने आई, तीन पुलिसकर्मी निलंबित, देखें वीडियो