लाइव न्यूज़ :

अक्टूबर के पहले सप्ताह से उपलब्ध हो सकता है जाइडस कैडिला का कोविड टीका

By भाषा | Updated: August 26, 2021 22:14 IST

Open in App

केंद्र सरकार को उम्मीद है कि जाइडस कैडिला का सुई रहित कोविड-19 टीका जाइकोव-डी अक्टूबर के पहले सप्ताह से उपलब्ध हो जाएगा। सरकार ने बृहस्पतिवार को कहा कि इस बारे में अभी फैसला नहीं किया गया है कि सभी बच्चों को या पहले से किसी अन्य बीमारी से पीड़ित बच्चों को प्राथमिकता के आधार पर टीके दिए जाएंगे। औषधि नियामक ने स्वदेश में विकसित जाइकोव-डी को शुक्रवार को आपात जरूरी मंजूरी दी थी और इसके साथ ही यह देश का पहला टीका बन गया जो 12-18 साल के किशोरों को दिया जाएगा। मूल्य निर्धारण के संदर्भ में बातचीत और सरकार द्वारा इसे खरीदने की योजना के बारे में केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने कहा, "... मीडिया रिपोर्टों के साथ-साथ टीका कंपनी के अपनी बातचीत से हमने समझा है कि वे अक्टूबर के पहले सप्ताह से यह टीका उपलब्ध कराने की स्थिति में होंगे।" उन्होंने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, "हम उनके साथ बातचीत कर रहे हैं और जैसे ही खरीद के नियम और शर्त स्पष्ट होंगी, हम इसे आपके साथ साझा करेंगे।" यह पूछे जाने पर कि क्या पहले से किसी अन्य बीमारी से पीड़ित बच्चों को टीकाकरण में प्राथमिकता दी जाएगी, भूषण ने कहा कि इस संबंध में राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी सलाहकार समूह (एनटीएजीआई) की कोविड संबंधी स्थायी समिति को सिफारिश करना है। उन्होंने कहा कि अभी तक सिफारिश नहीं की गई है और एनटीएजीआई द्वारा इस संबंध में फैसला करने के बाद सरकार कोई निर्णय लेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारराष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवसः तकनीक के दम पर दुनिया में आगे बढ़ता भारत 

भारतमांडविया ने ब्रिटेन, ब्राजील, इटली के स्वास्थ्य मंत्रियों से मुलाकात की

भारतमांडविया ने ब्रिटेन, ब्राजील, इटली के स्वास्थ्य मंत्रियों से मुलाकात की

भारतपूर्व केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव केशव देसीराजू का निधन

भारतकेंद्र ने पूर्वोत्तर के राज्यों, जम्मू कश्मीर से वरिष्ठ नागरिकों के टीकाकरण पर ध्यान देने को कहा

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज