लाइव न्यूज़ :

Miss India International 2021: अभिनेत्री जोया अफरोज ने जीता खिताब, 'आईसक्रीम खाउंगी' से मशहूर हुई थी 'एक्सपोज गर्ल'

By वैशाली कुमारी | Updated: August 25, 2021 10:33 IST

मुंबई की छब्बीस वर्षीय जोया अफरोज ने मिस इंडिया इंटरनेशनल 2021 का ताज पहना और अब वह मिस इंटरनेशनल 2021 में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। वह महिलाओं की शिक्षा और वित्तीय स्वतंत्रता को बढ़ावा देती हैं।

Open in App
ठळक मुद्देभारत के विभिन्न हिस्सों से 24 राष्ट्रीय फाइनलिस्ट शामिल हुए 23 वर्षीय तान्या सिन्हा को मिस ग्लोब इंडिया का ताज पहनाया गया मिस इंडिया मल्टीनेशनल का ताज दिविजा गंभीर को पहनाया गया

किंगडम ऑफ ड्रीम्स, गुरुग्राम में ग्लैमानंद सुपरमॉडल ने 21 अगस्त को मिस इंटरनेशनल, मिस मल्टीनेशनल, मिस अर्थ, मिस ग्रैंड इंटरनेशनल, मिस इंटरकांटिनेंटल, मिस ग्लोब इंटरनेशनल और अन्य अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं सहित दुनिया के सबसे बड़े अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन किया। 

भारत के विभिन्न हिस्सों से 24 राष्ट्रीय फाइनलिस्ट में जोया अफरोज, अर्चना रवि, ऐश्वर्या दीक्षित, नैना विजय शर्मा, तान्या सिन्हा, सेजल रेनेके, हिमानी गायकवाड़, मेघा शेट्टी, मेघा जुल्का, दीक्षा नारंग, शिवानी टाक, साची गुरव, अस्मिता,चक्रवर्ती, तनु श्री, श्वेता शिंदे, हन्ना तमालपाकुला, सुसांग शेरपा, दिशा शामवानी, ईशा वैद्य, अन्नू भाटी, अरुशी सिंह, दिविजा गंभीर, शालिनी राणा, अनीशा शर्माथ शामिल हैं।  

मुंबई की 26 वर्षीय जोया अफरोज ने मिस इंडिया इंटरनेशनल 2021 का ताज पहना और अब वह 60 वें मिस इंटरनेशनल 2021 में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। बतादें कि चाईल्ड एक्टर के तौर पर ज़ोया अफ़रोज़ ने स्टार प्लस के सीरियल कोरा कागज़ और सोन परी में भी काम किया है। इसके अलावा वो हम साथ आठ हैं नाम के एक सीरियल में भी चाईल्ड एक्टर के तौर पर दिखाई दी थीं। ज़ोया अफ़रोज़ ने एक्सपोज़ से डेब्यू करने के बाद साउथ की फिल्मों में भी सक्रिय रहीं। वहीं उन्होंने हिमांश कोहली के साथ स्वीटी वेड्स NRI नाम की एक फिल्म की। उनकी आखिरी फिल्म थी कबाड़ द कॉइन।

वहीं मिस इंडिया मल्टीनेशनल का खिताब 21 साल की ताज दिविजा गंभीर ने जीता हैं। दिविजा ने अपनी खुद की कम्युनिटी शुरू की है। उनकी इस कम्युनिटी में  सड़क के कुत्तों को आश्रय दिया जाता है और खाना खिलाया जाता है। वह बेजुबानो की आवाज बनना चाहती है। 

 23 वर्षीय तान्या सिन्हा को मिस ग्लोब इंडिया का ताज पहनाया गया है। तान्या झारखंड की है और विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में अस्पृश्यता के मुद्दे को संबोधित करने की वकालत करती हैं।

 वहीं प्रतियोगिता को टीएमएम पत्रिका के प्रधान संपादक कार्तिक अरोड़ा, व्यवसायी यश राज टोंगिया, अमित कारखानिस, मिस इंडिया इंटरनेशनल 2019 सिमरिथी बथिजा, मिस इंडिया मल्टीनेशनल 2019 तन्वी मल्हारा, रेखा वोहरा और वरुण कात्याल ने जज किया।

टॅग्स :मुंबईसोशल मीडियाइंस्टाग्राम
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह