लाइव न्यूज़ :

Ladakh: नागरिकों के आवागमन के लिए खोला गया जोजीला दर्रा, इस बार सिर्फ 73 दिन रहा बंद

By रुस्तम राणा | Updated: March 25, 2022 20:36 IST

आमतौर पर ज़ोजीला दर्रा सर्दियों के दौरान भारी बर्फबारी के कारण लगभग 160 से 180 दिनों के लिए बंद रहता था लेकिन इस बार यह मार्ग सिर्फ 73 दिनों में खुल गया।

Open in App

लद्दाख: सीमा सड़क संगठन-बीआरओ ने आज जोजीला दर्रे पर केंद्र शासित प्रदेशों लद्दाख और जम्मू-कश्मीर के बीच सबसे कम समय में प्रवेश द्वार खोलने का रिकॉर्ड बनाया है। 25 मार्च से नागरिक यातायात के लिए जोजीला दर्रा खोल दिया गया है। आमतौर पर ज़ोजीला दर्रा सर्दियों के दौरान भारी बर्फबारी के कारण लगभग 160 से 180 दिनों के लिए बंद रहता था लेकिन इस बार यह मार्ग सिर्फ 73 दिनों में खुल गया।

पहला नागरिक काफिला जिसमें 560 वाहन शामिल हैं जो ताजा आपूर्ति, दवाएं और अन्य आवश्यक वस्तुओं और यात्री वाहनों को लेकर सोनमर्ग से लद्दाख को पार कर गए। रक्षा मंत्रालय ने कहा, छह दशकों में यह पहली बार है जब NH-1 पर जोजिला दर्रा 73 दिनों के खोला गया है।

सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) ने इसे 19 मार्च 2022 को केंद्र शासित प्रदेशों लद्दाख और जम्मू और कश्मीर के बीच गेटवे कनेक्ट पर स्थापित किया था, जब डीजीबीआर, लेफ्टिनेंट जनरल राजीव चौधरी ने जोजी ला से लद्दाख के लिए पहले परीक्षण काफिले को झंडी दिखाकर रवाना किया था।

जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में 15 फरवरी से प्रोजेक्ट बीकन और विजयक के तहत बर्फ हटाने का काम शुरू हुआ था। ज़ोजीला दर्रे के आर-पार सम्‍पर्क शुरू में 4 मार्च को स्थापित किया गया। बाद में वाहनों के मार्ग को सुरक्षित बनाने के लिए सड़क की स्थिति में सुधार किया गया। 

चीन की हेकड़ी के देखते हुए जोजीला पास के खुलने से न केवल देश की रक्षा तैयारियां मजबूत होंगी, बल्कि लद्दाख के लोगों के लिए आवश्यक वस्तुओं की आवाजाही में भी सुविधा होगी।

टॅग्स :लद्दाखरक्षा मंत्रालय
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबुद्ध पूर्णिमा पर लद्दाख पहुंचे अमित शाह, कारगिल में 10,000 लीटर प्लांट का ऐलान

कारोबारApricot Blossom Festival Ladakh: गांव की सैर, बर्फीले रेगिस्‍तान लद्दाख में धूम-धमाका, देखिए तस्वीरें और वीडियो

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारलद्दाखः रोमांच, खूबसूरती और प्यार?, एप्रीकोट ब्लासम फेस्टिवल का आनंद उठाने चले आईए?

भारतलद्दाख के ज़ोजिला दर्रे पर हिमस्खलन की चपेट में आने से वाहन दबे, 7 की मौत और कई घायल

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज