लाइव न्यूज़ :

जीका वायरसः कानपुर में 13 नए केस, कुल संक्रमितों की संख्‍या 79, कन्‍नौज में पहले मरीज की पुष्टि, 23 अक्‍टूबर को मिला था पहला मामला

By भाषा | Updated: November 7, 2021 18:05 IST

कानपुर के जिलाधिकारी विशाख जी अय्यर ने रविवार को बताया कि कानपुर में जीका वायरस के 13 ताजा मामले आने से कुल संक्रमितों की संख्‍या 79 हो गई है।

Open in App
ठळक मुद्देबृहस्‍पतिवार और शुक्रवार को कुल 238 व्‍यक्तियों के रक्‍त के नमूने लिए थे।लखनऊ में किंग जार्ज चिकित्‍सा विश्‍वविद्यालय और पुणे की प्रयोगशाला भेजा गया था।कानपुर में 23 अक्‍टूबर को जीका वायरस का पहला मामला वायु सेना के एक अधिकारी में मिला था।

कानपुरःउत्तर प्रदेश के कानपुर में जीका वायरस के 13 और मामले सामने आए हैं। वहीं कन्नौज में भी इस वायरस से संक्रमित पहले मरीज की पुष्टि हुई है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

कानपुर के जिलाधिकारी विशाख जी अय्यर ने रविवार को बताया कि कानपुर में जीका वायरस के 13 ताजा मामले आने से कुल संक्रमितों की संख्‍या 79 हो गई है। उन्‍होंने बताया कि स्‍वास्‍थ्‍य टीमों ने बृहस्‍पतिवार और शुक्रवार को कुल 238 व्‍यक्तियों के रक्‍त के नमूने लिए थे और उन्‍हें लखनऊ में किंग जार्ज चिकित्‍सा विश्‍वविद्यालय और पुणे की प्रयोगशाला भेजा गया था और शनिवार को मिली रिपोर्ट में 13 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई। कानपुर में 23 अक्‍टूबर को जीका वायरस का पहला मामला वायु सेना के एक अधिकारी में मिला था।

कानपुर में कुल 79 संक्रमितों में 47 पुरुष और 32 महिलाएं हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि जीका मच्छर के जरिये फैलने वाली बीमारी है, इसलिए मच्छरों से छुटकारा पाना ही सुरक्षित तरीका है। बीमारी के प्रसार को रोकने के लिए, स्वास्थ्य दल लार्वा विरोधी छिड़काव और बुखार के रोगियों की पहचान करने, गंभीर रूप से बीमार लोगों और गर्भवती महिलाओं की जांच करने सहित स्वच्छता कार्यक्रम चला रहे हैं।

स्वास्थ्य अधिकारियों को घर-घर जाकर नमूने लेने को भी कहा गया है। एक अन्य अधिकारी ने बताया कि भारतीय वायुसेना स्टेशन के हैंगर की परिधि में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी जीका वायरस के प्रसार को रोकने के लिए सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए हैं।

कन्‍नौज से मिली खबर के अनुसार यहां भी एक व्यक्ति के जीका वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। अधिकारियों के मुताबिक मरीज की उम्र 45 साल है और वह कन्नौज सदर तहसील के एक गांव का रहने वाला है। स्वास्थ्य विभाग ने इस गांव को निषिद्ध क्षेत्र घोषित किया है। संक्रमित युवक के चार परिजनों के अलावा 19 लोगों के नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं।

अधिकारियों के मुताबिक संक्रमित व्‍यक्ति कानपुर के शिवराजपुर क्षेत्र के एक गांव मे रुकने के दौरान जीका वायरस की चपेट में आया। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. विनोद कुमार ने बताया कि कानपुर में जीका वायरस संक्रमित मरीज मिलने के बाद शासन के निर्देश पर गांव में तीन नवंबर को 32 लोगो के नमूने जांच के लिए भेजे गये थे।

जांच में एक व्यक्ति के संक्रमित होने की पुष्टि हुई। उन्होंने बताया कि मरीज दो हफ्ते पहले शिवराजपुर के एक गांव में गया था। वापस लौटने पर उसे जुकाम, बुखार व खांसी की शिकायत हुई। सीएमओ ने बताया कि संक्रमित मरीज अभी पूरी तरह से ठीक है। 

टॅग्स :कानपुरजीका वायरसउत्तर प्रदेशकोरोना वायरसयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

भारतUP: पंचायत चुनाव, ओबीसी आयोग, मेट्रो प्रोजेक्ट एवं अन्य मुद्दों को लेकर योगी मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए अहम फैसले

भारत'नमाज पढ़नी है, आप शिफ्ट में पढ़िए...प्यार से मानेंगे ठीक है, नहीं मानेंगे तो दूसरा तरीका अपनाएंगे': एक कार्यक्रम में बोले यूपी सीएम योगी | VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज