लाइव न्यूज़ :

जाकिर नाइक को ओमान से पकड़कर लाने की तैयारी! भारत की सुरक्षा एजेंसियां सक्रिय, जानिए क्या है पूरी योजना

By विनीत कुमार | Updated: March 21, 2023 18:50 IST

कट्टरपंथी इस्लामिक उपदेशक जाकिर नाइक को पकड़ कर भारत लाने की कोशिशें तेज हो गई हैं। सूत्रों के अनुसार जाकिर नाइक को ओमान दौरे के दौरान पकड़कर भारत लाया जा सकता है।

Open in App
ठळक मुद्देजाकिर नाइक को भारत लाने की तैयारी में जुटी एजेंसियां, ओमान से पकड़कर लाया जा सकता है।2016 से मलेशिया में रह रहा जाकिर नाइक इसी हफ्ते ओमान में अपने दो लेक्चर कार्यक्रम के लिए आने वाला है।

नई दिल्ली: कट्टरपंथी इस्लामिक उपदेशक जाकिर नाइक को ओमान से निर्वासित कर भारत लाया जा सकता है। नाइक को 23 मार्च को ओमान दौरे के दौरान स्थानीय अधिकारियों की मदद से हिरासत में लिया जा सकता है और फिर उसे भारत लाया जाएगा। सूत्रों के अनुसार पूरी योजना को अंजाम तक पहुंचाने के लिए भारतीय खुफिया एजेंसी के अधिकारी ओमान के अधिकारियों के संपर्क में हैं।

न्यूज 18 डॉट कॉम की रिपोर्ट के अनुसार नाइक को ओमान में दो व्याख्यान देने के लिए आमंत्रित किया गया है। उसका पहले व्याख्यान 'कुरान एक वैश्विक आवश्यकता' (The Quran a Global Necessity) को ओमान के धार्मिक मामलों के मंत्रालय द्वारा आयोजित किया गया है। वह रमजान के पहले दिन-23 मार्च को इस विषय पर अपना व्याख्यान देगा।

वहीं, दूसरा व्याख्यान 'पैगंबर मुहम्मद [PBUH] मानव जाति के लिए एक दया' (Prophet Muhammad [PBUH] A Mercy to Humankind) विषय पर 25 मार्च की शाम को सुल्तान कबूस विश्वविद्यालय में निर्धारित है।

भारतीय दूतावास स्थानियों एजेंसियों के संपर्क में

रिपोर्ट के अनुसार स्थानीय भारतीय दूतावास स्थानीय कानूनों के तहत जाकिर नाइक को हिरासत में लेने और भारत निर्वासित करने के लिए ओमान के एजेंसियों के संपर्क में है। भारतीय खुफिया एजेंसियों के सूत्रों ने बताया है कि इस बात की प्रबल संभावना है कि स्थानीय अधिकारी उनके अनुरोध को मानेंगे और उसे हिरासत में लेंगे।

नाइक के हिरासत में लिए जाने के बाद आगे की कार्रवाई के लिए भारतीय एजेंसियों द्वारा एक कानूनी टीम भेजने की भी संभावना है। विदेश मंत्रालय द्वारा नाइक के मामले को ओमानी राजदूत के सामने भी उठाया गया था। इसी तरह ओमान में भी भारतीय राजदूत ने वहां के विदेश मंत्रालय के सामने इस मुद्दे को उठाया है। इससे पहले नाइक को फीफा विश्व कप 2022 के दौरान धार्मिक उपदेश देने के लिए कतर में आमंत्रित किया था।

2016 से भारत से फरार है जाकिर नाइक

नाइक के खिलाफ 2016 में भारतीय आतंकवाद निरोधक एजेंसी द्वारा आधिकारिक शिकायत दर्ज कराने के बाद वह भारत छोड़कर मलेशिया चला गया था, जहां उसे स्थायी निवास प्रदान किया गया था। भारत कई बार मलेशिया से उसके प्रत्यर्पण का अनुरोध कर चुका है। साल 2019 में जाकिर नाइक पर मलेशिया में सार्वजनिक भाषण देने पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया था।

भारत ने 2016 के अंत में नाइक के इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन (IRF) को समूह के अनुयायियों को विभिन्न धार्मिक समुदायों और समूहों के बीच दुश्मनी, घृणा, या दुर्भावना की भावनाओं को बढ़ावा देने या बढ़ावा देने का प्रयास करने के लिए प्रोत्साहित करने और सहायता करने के आरोप में गैरकानूनी घोषित कर दिया था।  

नाइक आईआरएफ की पीस टीवी नेटवर्क का भी फाउंडर है। भारत में इस चैनल पर बैन है। भारत के अलावा पीस टीवी नेटवर्क बांग्लादेश, कनाडा, श्रीलंका और यूके में भी प्रतिबंधित है। नाइक पर यह भी आरोप है कि उसके भाषण ने 2016 के ढाका बम विस्फोट के लिए उकसाया था। इसमें 20 से ज्यादा लोग तब मारे गए थे। नाइक बांग्लादेश में भी वांटेड है।

टॅग्स :जाकिर नाइकOman
Open in App

संबंधित खबरें

भारतIran-Israel/US War: मिडिल ईस्ट में तनाव, पीएम मोदी ने ओमान से फ्रांस तक मिलाया फोन; ऊर्जा स्रोतों पर हमले को बताया निंदनीय

विश्वभारत आ रहे थाईलैंड के कार्गो शिप पर हमला, आग की लपटों से घिरा जहाज

क्रिकेटAustralia vs Oman Highlights: ऑस्ट्रेलिया की 9 विकेट से धमाकेदार जीत, मार्श का तूफानी अर्धशतक

क्रिकेटविश्व कप से बाहर और गुस्सा ओमान पर?, 16.2 ओवर में 104 पर आउट कर 9.4 ओवर में 108 रन बनाकर जीता ऑस्ट्रेलिया, ग्रुप बी में 4 अंक के साथ तीसरे पायदान पर...

क्रिकेटT20 WC में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी?, टॉप-5 में कोई इंडियन नहीं, देखिए लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव चड्डा ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण