लाइव न्यूज़ :

युवराज कर रहे परिवार मजबूत, कांग्रेस पेंशन पर : धर्मेंद्र प्रधान

By भाषा | Updated: October 28, 2021 16:08 IST

Open in App

लखनऊ, 28 अक्टूबर केंद्रीय शिक्षा मंत्री और उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान ने बृहस्पतिवार को समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव का नाम लिए बिना उन पर अपने परिवार को मजबूत करने का आरोप लगाया तथा कांग्रेस को पेंशन पर बताया।

बृहस्पतिवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा द्वारा आयोजित 'सामाजिक प्रतिनिधि सम्मेलन' में कुर्मी समाज के प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि ''कल मैं एक समाचार देख रहा था, एक परिवार के युवराज (अखिलेश यादव) कह रहे थे- हम पिछड़ों को एकजुट कर रहे हैं, मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि आप पिछड़ों को एकजुट कर रहे हैं या परिवार को मजबूत कर रहे हैं।''

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए प्रधान ने कहा ''दिल्ली में खानदानी पार्टी तय नहीं कर पाती है कि उनका नेतृत्व कौन करेगा, उस पार्टी की हालत देखिए।''

उन्होंने कहा कि ''कांग्रेस पार्टी कहती है कि हम सत्ता में आएंगे तो पेंशन योजना को लागू करेंगे, मैं कहता हूं- आप खुद पेंशन पर हो।''

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ की सराहना करते हुए विपक्षी दलों पर जमकर प्रहार किया। छत्रपति शिवाजी महाराज, छत्रपति साहू जी महाराज, सरदार बल्‍लभ भाई पटेल को स्मरण करते हुए उन्होंने भाजपा राज में कुर्मी समाज के नेताओं को मिले महत्व को सिलसिलेवार गिनाया।

प्रधान ने कहा, ''अगर अपराध बढ़ता है, तो नुकसान अमीर का नहीं, गरीब का सबसे ज्यादा होता है, पिछली सरकारों में अपराध का स्तर क्या था, आप सब जानते हैं।''

उन्होंने कहा कि '' पिछली सरकारों में एससी-एसटी कमीशन बना था, लेकिन ओबीसी कमीशन नहीं बना था। ओबीसी कमीशन को संवैधानिक मान्यता देने का काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया।'' उन्होंने कहा कि ''मेडिकल कॉलेज में विद्यार्थियों के प्रवेश के लिए ओबीसी समुदाय को आरक्षण का लाभ मोदी जी की सरकार ने दिया है। पहले यह लाभ सिर्फ एससी और एसटी के लिए था।''

प्रधान ने कहा, ‘'जब मोदी प्रधानमंत्री बने, पहली बार पेट्रोल पंप देने में ओबीसी समुदाय को 27 फीसदी आरक्षण दिया गया।''

मंत्री ने सवाल उठाया कि '' क्या ओबीसी समुदाय के लोगों के लिए पेट्रोल पंप देने में आरक्षण था।''

उन्होंने कहा कि ''एक बात का और उल्लेख करना चाहता हूं यह कल्याणकारी योजना मोदी सरकार की योगी की पहचान बनी हुई है।’’

सम्मेलन को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह समेत कई प्रमुख नेताओं ने संबोधित किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटआईपीएल प्लेऑफ में आरसीबी, जीटी और एसआरएच?, 1 सीट और 5 दावेदार, कौन पलटेगा बाजी?

पूजा पाठPanchang 19 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 19 May 2026: रोजमर्रा के कामों में आ सकती हैं रुकावटें, जानें अपना भाग्यफल

स्वास्थ्य‘क्या इंसानों को बचाने के लिए करोड़ों मच्छर पैदा किए जा सकते हैं?’

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र