लाइव न्यूज़ :

सत्ता छिनते ही जगन रेड्डी के घर पर चला बुलडोजर, अवैध निर्माण ध्वस्त किया गया, देखें वीडियो

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: June 15, 2024 16:50 IST

सत्ता जाते ही तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी के नेतृत्व वाली सरकार में हैदराबाद में जगन के घर कार्रवाई हो गई। ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम (जीएचएमसी) अधिकारियों ने शिकायतों के बाद कार्रवाई की।

Open in App
ठळक मुद्दे जगन रेड्डी की सत्ता जाते ही उनके घर पर बुलडोजर चल गयाहैदराबाद स्थित लोटस पाउंड के पोश बंगले के बाहर अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दियाजब तक रेड्डी मुख्यमंत्री थे किसी ने इस अवैध निर्माण पर हाथ नहीं लगाया था

नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जगन रेड्डी की सत्ता जाते ही उनके घर पर बुलडोजर चल गया। ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम (जीएचएमसी) ने जगन मोहन रेड्डी के हैदराबाद स्थित लोटस पाउंड के पोश बंगले के बाहर अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया। जगन की सुरक्षा के उद्देश्य से किए गए अनधिकृत निर्माणों ने सड़क पर अतिक्रमण कर लिया था, जिससे जनता को असुविधा हुई। 

जब तक रेड्डी मुख्यमंत्री थे किसी ने इस अवैध निर्माण पर हाथ नहीं लगाया था। सत्ता जाते ही तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी के नेतृत्व वाली सरकार में हैदराबाद में जगन के घर कार्रवाई हो गई। ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम (जीएचएमसी) अधिकारियों ने शिकायतों के बाद कार्रवाई की। विध्वंस का उद्देश्य सार्वजनिक पहुंच बहाल करना और भवन नियमों को लागू करना था। 

आंध्र प्रदेश में बन गई है टीडीपी की सरकार

12 जून को तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू ने चौथी बार आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। आंध्र प्रदेश में हाल में संपन्न विधानसभा चुनाव में कुल 175 विधानसभा सीट में से राजग ने 164 सीट पर जीत दर्ज कर बहुमत हासिल किया। राजग ने आंध्र प्रदेश में लोकसभा की 25 सीट में से 21 पर जीत दर्ज की है। 

हालांकि वाईएसआर कांग्रेस प्रमुख (जगन) ने पुलिवेंडुला विधानसभा सीट से 61,000 से अधिक मतों के अंतर से चुनाव जीता है लेकिन उनकी पार्टी बुरी तरह हार गई। वाई एस जगनमोहन रेड्डी ने हार के बाद कहा कि कई कल्याणकारी कार्यक्रम चलाने के बावजूद विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी वाईएसआर कांग्रेस की हार के कारणों को वह समझ पाने में विफल हैं। जगन ने मीडिया से कहा कि पार्टी यहां से उठकर आगे बढ़ेगी तथा लोगों के भले के लिए उनके साथ जुड़ेगी। 

टॅग्स :Jagan Mohan Reddyहैदराबादएन चन्द्रबाबू नायडूN. Chandrababu Naidu
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO

भारतकेंद्रीय मंत्री बंदी संजय के बेटे को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया, पोक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार; जानें पूरा मामला

भारतPOCSO मामले में लुकआउट नोटिस के बाद बंदी संजय कुमार के बेटे बंदी साईं भागीरथ ने किया सरेंडर

भारतदेश के इस राज्य ने जनसंख्या बढ़ाने के लिए तीसरे बच्चे पर ₹30,000 और चौथे बच्चे पर ₹40,000 का नकद प्रोत्साहन देने की घोषणा की

भारतमहाराष्ट्र, गुजरात, मप्र, राजस्थान, असम, दिल्ली, बिहार, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश और बंगाल के सीएम ने काफिले के वाहन की संख्या की कम?, पीएम मोदी की अपील पर अमल?

भारत अधिक खबरें

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो