लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में ट्रैक्टर परेड के दौरान लापता हुआ युवक साढ़े सात माह बाद घर लौटा

By भाषा | Updated: September 6, 2021 01:28 IST

Open in App

इस साल 26 जनवरी को राष्ट्रीय राजधानी में निकाली गई किसानों की ट्रैक्टर परेड के दौरान हरियाणा के गांव कंडेला का 28 वर्षीय युवक लापता हो गया था लेकिन वह करीब साढ़े सात महीने बाद अपने घर पहुंच गया है। एक गैर सरकारी संस्था के कर्मियों ने उसे यहां उसके घर पहुंचाया है। आश्रय अधिकार अभियान संस्था के कार्डिनेटर साजन लाल ने बताया,“ बिजेंद्र उन्हें फरवरी में दिल्ली के कश्मीरी गेट के पास फ्लाइओवर के नीचे नग्न अवस्था में मिला था। उसके पैरों में सूजन आई हुई थी और शरीर पर भी काफी चोट के निशान थे।” उन्होंने बताया, “उसकी मानसिक स्थिति सही नहीं थी। संस्था ने उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। कुछ दिन पहले ही उसने अपने घर वालों के बारे में बताया, जिसके बाद शनिवार को उसे घर पहुंचा दिया गया।” उन्होंने बताया कि अब भी उसका उपचार जारी है। बता दें बिजेंद्र की तलाश के लिए 11 जून को काफी संख्या में कंडेला गांव के ग्रामीण तत्कालीन उपायुक्त आदित्य दहिया से मिले थे और उसका पता लगाने की मांग की थी। इसके बाद पुलिस ग्रामीणों को साथ लेकर बिजेंद्र को ढूंढने के लिए दिल्ली भी गई थी, लेकिन वह नहीं मिला था। इस साल गणतंत्र दिवस के मौके पर तीन कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसानों ने दिल्ली में ट्रैक्टर परेड निकाली थी, जिसमें हिंसा भड़क गई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

भारत अधिक खबरें

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट