लाइव न्यूज़ :

'एक राज्य-एक राजधानी' की मांग को लेकर युवाओं ने पदयात्रा शुरू की

By भाषा | Updated: November 19, 2021 20:20 IST

Open in App

गोपेश्वर, 19 नवंबर 'एक राज्य-एक राजधानी' की मांग को लेकर आंदोलन चला रहे युवाओं के एक दल ने शुक्रवार को चमोली के जिला मुख्यालय गोपेश्वर से गैरसैंण के लिए नंगे पैर पदयात्रा शुरू की।

गैरसैंण को उत्तराखंड की स्थायी राजधानी बनाने के पैरोकार आंदोलनकारी प्रवीण सिंह काशी की अगुवाई में युवाओं के दल ने यहां गोपीनाथ मंदिर में पूजा अर्चना और हवन के बाद सभा कर जनजागरण के साथ पदयात्रा शुरू की।

इस मौके पर काशी ने कहा कि उत्तराखंड जैसे छोटे से राज्य में दो राजधानियों की कोई जरुरत नहीं है और सरकार अंग्रेजी हुकूमत की तर्ज पर अपने मौज-मस्ती के लिए ऐसा कर जनता का धन बर्बाद कर रही है। उन्होंने कहा, ‘‘जहां जनता को रोजगार, वेतन, अस्पताल, स्कूल सड़क, बिजली और ऋण चुकाने के लिए पैसे की जरुरत है वहां सरकार दो राजधानियां बनाकर इसकी बर्बादी कर रही है।’’

उन्होंने कहा कि गैरसैंण को दूर बताकर, गैरसैंण और पहाड़ के विरुद्ध राजनीति की जा रही है।

काशी ने कहा कि जब तक राज्य सरकार गैरसैंण में नहीं बैठेगी, तब तक प्रदेश से पलायन नहीं रुकेगा। उन्होंने दावा किया कि उत्तराखंड बनने के बाद 35 लाख लोग पहाड़ छोड़ कर पलायन करने को बाध्य हुए हैं और करीब 4000 गांव भूतहा हो गए हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘‘ऑल वेदर रोड’ बन सकती है, कर्णप्रयाग तक रेल जा सकती है, टिहरी और पंचेश्वर बांध बन सकते हैं तो गैरसैंण स्थाई राजधानी क्यों नहीं बन सकती।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

क्रिकेट2026 में 579 रन, रियान, किशन और सूर्यकुमार से आगे निकल वैभव?, एक आईपीएल सीज़न में किसी अनकैप्ड बल्लेबाज सर्वाधिक रन, देखिए लिस्ट में कौन शामिल?

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

क्रिकेटकेवल 7 छक्के दूर?, 14 साल बाद टूटेगा गेल रिकॉर्ड?, 2026 में 53 छक्का लगा चुके सूर्यवंशी, विराट, रोहित, अभिषेक, धोनी और किशन का नाम भी नहीं?

पूजा पाठPanchang 20 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज