लाइव न्यूज़ :

बेंगलुरु: पकौड़ा तलकर पीएम नरेंद्र मोदी का विरोध करने वाले 10 युवकों को पुलिस ने हिरासत में लिया

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: February 5, 2018 09:25 IST

पीएम नरेंद्र मोदी ने रविवार को बेंगलुरु में रैली की। हिरासत में लिए गये एनएसयूआई कार्यकर्ता उनकी रैली के पास ही सड़क पर बैठकर पकौड़े तल और बेच रहे थे।

Open in App

बेंगलुरु पुलिस ने रविवार (चार फ़रवरी) को 10 नौजवानों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कर्नाटक यात्रा के दौरान पकौड़ा तलकर विरोध जताने के लिए गिरफ्तार किया। कांग्रेस की छात्र इकाई एनएसयू के कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक टीवी इंटरव्यू में पकौड़ा बेचने को रोजगार बताने के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे। एनएसयूआई के कार्यकर्ता विश्वविद्यालय दीक्षांत समारोह में पहने जाने वाले गाउन इत्यादि पहनकर पकौड़े तल रहे थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टीवी इंटरव्यू में कहा कि सड़क पर पकौड़े की दुकान चलाकर रोज 200 रुपये कमाने वाले को बेरोजगार नहीं कहा जा सकता।  

कर्नाटक में कांग्रेस की सिद्धारमैया सरकार है। राज्य में इसी साल विधान सभा चुनाव होने हैं। पीएम नरेंद्र मोदी ने रविवार को बेंगलुरु में एक रैली की। पीएम मोदी ने कर्नाटक के पूर्व सीएम बीएस येदियुरप्पा को बीजेपी का सीएम उम्मीदवार घोषित किया। बेंगलुरु में यह रैली 90-दिवसीय नवनिर्माण यात्रा के समापन पर आयोजित की गई। पीएम मोदी ने कहा कि हमारी सरकार गरीबों की जिंदगी को आसान बना रही है।

पीएम मोदी ने कहा कि 100 करोड़ के टर्नओवर वाली कृषि उत्पाद की कंपनियों का टैक्स माफ होगा। पीएम मोदी ने कहा कि 3.36 लाख लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत घर दिए जाएंगे। पीएम मोदी ने राज्य की कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि कर्नाटक में कानून से ज्यादा अपराधियों का राज है। पीएम मोदी ने अपने भाषण में तीन तलाक का भी जिक्र किया। पीएम मोदी ने कहा कि -हमारी सरकार मुस्लिम महिलाओं के हक के लिए संसद में तीन तलाक पर बिल लेकर आयी लेकिन कांग्रेस फिर से इसपर वोटबैंक की राजनीति कर रही है।

टॅग्स :कर्नाटककर्नाटक विधानसभा चुनाव 2018कांग्रेसबीजेपी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार