लाइव न्यूज़ :

युवक ने ऑनलाइन सल्फास मंगाकर दी जान, अमेजन को नोटिस भेजेगी पुलिस

By भाषा | Updated: August 21, 2021 16:24 IST

Open in App

इंदौर में 18 वर्षीय युवक द्वारा कथित तौर पर ऑनलाइन सल्फास मंगाकर जान देने के मामले में पुलिस उसके पिता की शिकायत पर ई-कॉमर्स कम्पनी अमेजन को नोटिस भेजने की तैयारी कर रही है। छत्रीपुरा थाने के एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि स्थानीय फल विक्रेता रंजीत वर्मा ने पुलिस के समक्ष की गई शिकायत में आरोप लगाया है कि उनके बड़े बेटे आदित्य वर्मा (18) ने पिछले महीने अमेजन को ऑनलाइन ऑर्डर देकर सल्फास मंगाया और 29 जुलाई को इसके सेवन के बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई। उन्होंने बताया कि युवक को शहर के एक पारमार्थिक अस्पताल में भर्ती कराया गया और 30 जुलाई को उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। अधिकारी ने बताया कि फल विक्रेता ने पुलिस से की गई शिकायत में आरोप लगाया है कि अमेजन ने ग्राहक के प्रामाणिक दस्तावेजों की जांच किए बगैर उसके बेटे को सल्फास के रूप में जहर की गैरकानूनी आपूर्ति की। छत्रीपुरा थाने के प्रभारी पवन सिंघल ने "पीटीआई-भाषा" को बताया, "हमने इस शिकायत पर संज्ञान लिया है और हम वस्तुस्थिति का पता लगाने के लिए अमेजन को नोटिस भेजेंगे। इसके जवाब के बाद उचित कानूनी कदम उठाए जाएंगे।" इस बीच, सल्फास खाकर आत्महत्या करने वाले युवक के पिता रंजीत वर्मा ने कहा, "अगर मेरे बेटे को अमेजन द्वारा जहर की आपूर्ति नहीं की जाती, तो शायद वह आज जिंदा होता। हम इस कंपनी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई चाहते हैं ताकि इसके द्वारा जहर की ऑनलाइन आपूर्ति पर रोक लगे और किसी अन्य पिता को अपना बेटा न खोना पड़े।" वर्मा के मुताबिक कुछ लोग उनके बेटे पर दो लाख रुपये चुकाने का कथित दबाव बना रहे थे जिससे वह तनाव में चल रहा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारAmazon hiring: 30,000 कर्मचारियों की छंटनी के बाद, कंपनी AI रिक्रूटमेंट टूल्स शुरू करते हुए बना रही है 11,000 नई भर्तियां करने की योजना

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

कारोबारअमेज़न ने बेंगलुरु में एशिया का दूसरा सबसे बड़ा ऑफिस खोला, भारत में $35 बिलियन के इन्वेस्टमेंट की योजना

कारोबारअमेज़न रेवेन्यू के मामले में बनी दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी, $717 बिलियन कमाई के साथ वॉलमार्ट को पछाड़ा

कारोबारअमेजन में बड़ी छंटनी के बीच, कॉग्निजेंट 2026 में लगभग 25,000 फ्रेशर्स को हायर करेगी

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज