लाइव न्यूज़ :

नौकरी दिलाने का झांसा देकर छात्रा से बलात्कार के आरोप में युवक गिरफ्तार

By भाषा | Updated: August 26, 2021 18:26 IST

Open in App

उत्तर प्रदेश के महोबा जिले के पनवाड़ी थानाक्षेत्र में नौकरी दिलाने का झांसा देकर एक बालिग छात्रा से कथित तौर पर बलात्कार करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पनवाड़ी थाने के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) दीपक कुमार पांडेय ने बृहस्पतिवार को बताया कि 22 वर्षीय छात्रा के साथ कथित तौर पर नौकरी दिलाने का झांसा देकर बलात्कार किये जाने का मामला सामने आया है। उन्होंने बताया कि घटनास्थल अहमदाबाद है। उन्होंने मंगलवार को दर्ज प्राथमिकी के आधार पर बताया कि पीड़ित छात्रा पनवाड़ी थानाक्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है और आरोपी युवक कपिल (25) हमीरपुर जिले के रावन टोला गांव का रहने वाला है। उन्होंने बताया कि दोनों प्रयागराज में रहकर पढ़ाई करते थे, जहां दोनों की दोस्ती हो गयी थी। एसएचओ ने बताया कि पीड़िता ने अपनी तहरीर में आरोप लगाया है कि युवक कपिल नौकरी दिलाने का झांसा देकर तीन अगस्त को उसे गुजरात के अहमदाबाद शहर ले गया और वहां बलात्कार किया। पांडेय ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर मंगलवार को आरोपी युवक कपिल के खिलाफ बलात्कार और धोखाधड़ी का मामला दर्ज करके बृहस्पतिवार को उसे गिरफ्तार कर लिया गया और पीड़िता को चिकित्सीय जांच के लिए अस्पताल भेजा गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतसीएम योगी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में हटाए गए SHO, बीजेपी जिला अध्यक्ष की शिकायत पर हुई कार्रवाई

भारतVideo: 10 मार्च से पहले ही बलिया SHO ने बीजेपी प्रत्याशी के मंत्री बनने की भविष्यवाणी कर दी बधाई, कहा पहली बार करूंगा आपका एस्कॉर्ट

भारतउत्तर प्रदेश में धोखाधड़ी के मामले में पूर्व सहायक आयुक्त गिरफ्तार

भारतधोखाधड़ी के मामले पूर्व सहायक आयुक्त गिरफ्तार

भारतफतेहपुर में 70 साल की बुजुर्ग महिला से बलात्कार, आरोपी युवक गिरफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए