लाइव न्यूज़ :

"किसानों के बेटों से शादी करने पर मिलेंगे 2 लाख", कर्नाटक चुनाव में कुमारस्वामी ने किया बड़ा वादा

By अंजली चौहान | Updated: April 11, 2023 16:23 IST

उन्होंने कहा कि मुझे यह जानकारी मिली है कि लड़कियाँ किसान के बेटों से शादी करने को तैयार नहीं होती हैं। ऐसे में जो लड़कियां किसानों के बेटों से शादी करेंगी उन्हें दो लाख मिलेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देकर्नाटक विधानसभा चुनाव में एचडी कुमारस्वामी ने किया किया ऐलान एचडी कुमारस्वामी ने कहा कि जो महिलाएं किसानों के बेटों से शादी करेंगी उन्हें दो लाख रुपये दिए जाएंगेकर्नाटक में 10 मई को विधानसभा चुनाव है

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और जेडीएस नेता एचडी कुमारस्वामी ने सोमवार को विधानसभा चुनाव में जनता से वादा करते हुए अजीबोगरीब ऐलान किया। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी किसानों के बेटों से शादी करने वाली महिलाओं को दो लाख रुपये देगी।

उन्होंने कोलार में 'पंचरत्न' रैली को संबोधित करते हुए यह घोषणा की। उन्होंने कहा कि मुझे यह जानकारी मिली है कि लड़कियाँ किसान के बेटों से शादी करने को तैयार नहीं होती हैं। किसानों के बच्चों की शादी को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार को लड़कियों को दो लाख रुपये देने चाहिए। 

गौरतलब है कि जेडीएस द्वारा कर्नाटक में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए उम्मीदवारों की दूसरी सूची जल्द ही घोषित करने की संभावना है और उम्मीद है कि टिकट वितरण पर आंतरिक पारिवारिक विवाद समाप्त हो जाएगा।

हासन सीट से एच.डी देवगौड़ा की बहू भवानी रेवन्ना देवगौड़ा और उनका परिवार अड़ा हुआ है लेकिन कुमारस्वामी उन्हें टिकट जारी करने को तैयार नहीं हैं। भवानी रेवन्ना कुमारस्वामी की भाभी हैं। 

10 मई को कर्नाटक में विधानसभा चुनाव

बता दें कि कर्नाटक में इसी साल 10 मई को विधानसभा चुनावों का आयोजन किया गया है। चुनाव के नतीजे 13 मई को आ जाएंगे। जेडीएस ने 224 सदस्यीय विधानसभा में कम से कम 123 सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है, उसने अब तक 93 उम्मीदवारों की पहली सूची की घोषणा की है।  

टॅग्स :कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023एचडी कुमारस्वामीकर्नाटक
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

क्राइम अलर्टदरवाजा नहीं खोल रहा, पड़ोसियों ने देखा तो उड़े होश?, फांसी लगाकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति भानु चंद्र रेड्डी कुंटा ने दी जान, 17वीं मंजिल से कूदकर पत्नी शाजिया सिराज ने की आत्महत्या

क्राइम अलर्टKarnataka Horror: भाभी से अवैध संबंध?, पिता जॉन पॉल और बड़े भाई नवीन ने मिलकर छोटे स्टालिन को मार डाला, स्टालिन की सगाई जेनिफर से हुई थी और उसने राज खोला?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?