लाइव न्यूज़ :

'वफा खुद से नहीं होती खता ईवीएम की कहते हो': ईवीएम के सवाल पर शायराना अंदाज में मुख्य चुनाव आयुक्त ने दिया जवाब

By रुस्तम राणा | Updated: March 16, 2024 17:34 IST

Lok Sabha Elections 2024 Dates: चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा के बाद जब एक पत्रकार ने मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार से ईवीएम को लेकर सवाल किया तो सीईसी ने शायरना अंदाज में जवाब दिया और विपक्षी पार्टियों के मजे लिए। 

Open in App
ठळक मुद्देराजीव कुमार ने शायराना अंदाज में सियासी दलों पर ली चुटकीउन्होंने राजनीतिक दलों से डेकोरम को बनाए रखने की अपील कीलोगों को उनका तंज करने का अंदाज पंसद आया

नई दिल्ली: भारतीय निर्वाचन आयोग ने शनिवार को चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया, जिसके तहत देश में लोकसभा चुनाव 2024 के लिए आयोग ने 7 चरणों में चुनावी कार्यक्रम को तय किया है। पहले चरण की वोटिंग 19 अप्रैल को होगी। जबकि आखिरी चरण का मतदान 01 जून को होगा। वहीं मतगणना 04 जून को होगी। चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा के बाद जब एक पत्रकार ने मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार से ईवीएम को लेकर सवाल किया तो सीईसी ने शायरना अंदाज में जवाब दिया और विपक्षी पार्टियों के मजे लिए। 

पत्रकार ने राजीव कुमार से सवाल किया कि विपक्ष बार-बार ईवीएम की निष्पक्षता पर सवाल उठा रहा है ऐसे में आप क्या कहेंगे? इस पर मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा, रात में कुछ लिखा है, यह मैं नहीं कह रहा हूं। ईवीएम कह रही है। कि अधूरी हसरतों का इल्जाम हर बार हम लगाना ठीक नहीं, वफा खुद से नहीं होती ख़ता ईवीएम की कहते हो। 

इसी दौरान उन्होंने सियासी पार्टियों को अपील करते हुए कहा, मैं राजनीतिक दलों से अपील करता हूं कि वे डेकोरम को बनाए रखें। भाषण में व्यक्तिगत हमले न करें। इस दौरान उन्होंने मशहूर शायर बशीर बद्र का शेयर पढ़ा- दुश्मनी जमकर करो,लेकिन ये गुंजाइश रहे। जब कभी हम दोस्त हो जाएं तो शर्मिंदा न हों। इस दौरान सभागार में बैठे सभी लोगों की हंसी छूट पड़ी। लोगों को उनका तंज करने का अंदाज पंसद आया। 

बता दें कि चुनाव आयोग की घोषणा के अनुसार, 17वीं लोकसभा का कार्यकाल 16 जून 2024 को समाप्त होगा। आम चुनाव के साथ ही चार राज्यों आंध्र प्रदेश, ओडिशा, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में भी विधानसभा चुनाव कराए जाएंगे। जबकि इसी दौरान 26 विधानसभा सीटों में उपचुनाव भी कराए जाएंगे।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनRajeev KumarECI
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपीएम मोदी और चुनाव आयोग के खिलाफ AI वीडियो को लेकर X प्लेटफॉर्म के खिलाफ मामला दर्ज, VIDEO

भारतलोकसभा के 130 और राज्यसभा के 63 एमपी?, मुख्य आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए नोटिस?

भारतWest Bengal Assembly Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव अगले महीने 2 चरणों में होने की संभावना

भारतपश्चिम बंगाल SIR की फाइनल वोटर लिस्ट जारी, 5.46 लाख वोटर्स के नाम लिस्ट से हटाए गए

भारतमहाराष्ट्र, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश समेत बाकी राज्यों में SIR अप्रैल से हो सकता है शुरू

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?