लाइव न्यूज़ :

योगी के मंत्री ने कहा- भरोसा है मोदी सरकार जातिगत जनगणना पर सकारात्मक फैसला करेगी

By शिवेंद्र राय | Updated: February 19, 2023 21:47 IST

लंबे समय से देश में जातीय जनगणना की मांग हो रही है। कुछ राजनीतिक दल और राजनेता इसे लेकर लगातार मुखर भी रहे हैं। राजनीतिक दलों का कहना है कि इससे दलित, पिछड़ों की सही संख्या मालूम चलेगी और उन्हें तभी उनका उचित प्रतिनिधित्व मिलेगा।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तरप्रदेश सरकार में प्राविधिक शिक्षा मंत्री हैं आशीष पटेलअपना दल (सोनेलाल) के नेता ने कहा- उनकी पार्टी जातिगत जनगणना के समर्थन में हैकहा- उम्मीद है कि मोदी सरकार इस मामले में सकारात्मक फैसला करेगी

लखनऊ: उत्तरप्रदेश सरकार के मंत्री और अपना दल (सोनेलाल) के नेता आशीष पटेल ने जातिगत जनगणना को लेकर बड़ा बयान दिया है। यूपी के प्राविधिक शिक्षा मंत्री ने कहा है कि उनकी पार्टी जातिगत जनगणना के समर्थन में है और उसे उम्मीद है कि केंद्र की मोदी सरकार इस मामले में सकारात्मक फैसला करेगी।

उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में पत्रकारों से बात करते हुए आशीष पटेल ने कहा, "मेरी पार्टी प्रारम्भ से जातिगत जनगणना की मांग करती चली आयी है। जहां तक पिछड़ों की बात है तो चाहे नीट की परीक्षा हो या केन्द्रीय विद्यालय, नवोदय विद्यालय और सैनिक स्कूल हो, उनमें प्रवेश परीक्षा में पिछड़ों को आरक्षण देने का काम पीएम नरेन्द्र मोदी की सरकार ने किया है। इससे यह साबित होता है कि उन्हें पिछड़ों की कितनी ज्यादा चिंता है।"

उत्तरप्रदेश के प्राविधिक शिक्षा मंत्री ने आगे कहा, "मुझे पूरा विश्वास है कि जिस प्रकार इन परीक्षाओं में केन्द्र की राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की सरकार ने आगे बढ़कर निर्णय लिया, वैसा ही फैसला निकट भविष्य में मोदी सरकार जातिगत जनगणना को लेकर भी करेगी। जब सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव रक्षा मंत्री थे, तब उन्होंने सैनिक स्कूल की परीक्षा में पिछड़ों को आरक्षण क्यों नहीं दिया? सपा की कथनी और करनी में बहुत फर्क है। सपा सिर्फ वोट बैंक साधने के लिये जातिगत जनगणना को लेकर शोर मचा रही है।"

बता दें कि लंबे समय से देश में जातीय जनगणना की मांग हो रही है। कुछ राजनीतिक दल और राजनेता इसे लेकर लगातार मुखर भी रहे हैं। राजनीतिक दलों का कहना है कि इससे दलित, पिछड़ों की सही संख्या मालूम चलेगी और उन्हें तभी उनका उचित प्रतिनिधित्व मिलेगा। इस मुद्दे पर सबसे चौंकाने वाला फैसला बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया।  नीतीश कुमार की सरकार ने जातीय जनगणना कराने का ऐलान किया है और इस साल मई तक यह काम पूरा करने का दावा किया है।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथनरेंद्र मोदीनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज