लाइव न्यूज़ :

योगी सरकार ने जारी किया शैक्षिक कैलेंडर: बोर्ड परीक्षा कार्यक्रम भी घोषित, 200 से ज्यादा दिन तक पढ़ाई

By भाषा | Updated: July 1, 2019 19:08 IST

शैक्षिक सत्र में 200 से ज्यादा दिनों तक पढ़ाई सुनिश्चित करने के लिये ऐसा किया गया है। माध्यमिक एवं उच्च शिक्षा मंत्रालय का जिम्मा सम्भाल रहे शर्मा ने बताया कि 2020 में होने वाली हाईस्कूल और इंटरमीडियट की परीक्षा का कार्यक्रम भी घोषित कर दिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देअगले वर्ष ये परीक्षाएं 18 फरवरी से शुरू होंगी। इनमें करीब 55 लाख परीक्षार्थी शामिल होंगे।हाईस्कूल की परीक्षा 12 दिन और इंटर का इम्तिहान 15 दिन के अंदर खत्म होगा।

उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य की शैक्षणिक व्यवस्था को अधिक व्यवस्थित रूप देने के लिये एक कैलेंडर जारी करते हुए अगले साल होने वाली बोर्ड परीक्षाओं का कार्यक्रम भी घोषित कर दिया है।

प्रदेश के उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने सोमवार को संवाददाताओं को बताया कि शैक्षिक कैलेंडर में पाठ्यक्रम का मासिक आधार पर बंटवारा करते हुए यह तय किया गया है कि कौन सा अध्याय किस माह में पढ़ाया जाएगा। इससे शिक्षकों की बेहतर जवाबदेही तय हो सकेगी।

उन्होंने बताया कि शैक्षिक सत्र में 200 से ज्यादा दिनों तक पढ़ाई सुनिश्चित करने के लिये ऐसा किया गया है। माध्यमिक एवं उच्च शिक्षा मंत्रालय का जिम्मा सम्भाल रहे शर्मा ने बताया कि 2020 में होने वाली हाईस्कूल और इंटरमीडियट की परीक्षा का कार्यक्रम भी घोषित कर दिया गया है।

उन्होंने बताया कि अगले वर्ष ये परीक्षाएं 18 फरवरी से शुरू होंगी। इनमें करीब 55 लाख परीक्षार्थी शामिल होंगे। हाईस्कूल की परीक्षा 12 दिन और इंटर का इम्तिहान 15 दिन के अंदर खत्म होगा। उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का काम 15 मार्च से शुरू कर मात्र 10 दिन के अंदर खत्म कर लिया जाएगा और 20 से 25 अप्रैल तक परीक्षा परिणाम भी घोषित कर दिये जाएंगे।

शर्मा ने बताया कि सरकार ने देश में स्थानांतरण का अनोखा प्रयोग करते हुए शिक्षाधिकारियों के ऑनलाइन तबादले किये हैं। लगभग एक हजार लोगों ने स्थानांतरण के लिये आवेदन किये थे, जिनमें से 990 को उनकी मनचाही जगह पर तबादला कर दिया गया।

उन्होंने बताया कि प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में 10 जुलाई से शिक्षण कार्य शुरू हो जाएगा। इसके अलावा दीक्षांत समारोहों की तारीखें भी जारी कर दी गयी हैं। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथदिनेश शर्मा
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

भारतUP: पंचायत चुनाव, ओबीसी आयोग, मेट्रो प्रोजेक्ट एवं अन्य मुद्दों को लेकर योगी मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए अहम फैसले

भारत'नमाज पढ़नी है, आप शिफ्ट में पढ़िए...प्यार से मानेंगे ठीक है, नहीं मानेंगे तो दूसरा तरीका अपनाएंगे': एक कार्यक्रम में बोले यूपी सीएम योगी | VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज