लाइव न्यूज़ :

योगी सरकार का आदेश, यूपी की सभी जेलों में बंद कैदी देखेंगे रामलला के प्राण प्रतिष्ठा का समारोह, होगा सीधा प्रसारण

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: January 7, 2024 09:14 IST

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने यूपी की जेलों में बंद कैदियों के लिए विशेष व्यवस्था का आदेश दिया है ताकि वो रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह कार्यक्रम को अपनी बैरकों में से देख सकें।

Open in App
ठळक मुद्देयोगी सरकार ने सूबे की सभी जेलों को दिया राम मंदिर समारोह की लाइव-स्ट्रीमिंग का आदेश यूपी की जेलों में बंद लगभग 1.05 लाख से अधिक कैदी देखेंगे रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का समारोहराम मंदिर अभिषेक के मौके पर कैदी समाज से अलग-थलग न रह जाएं, इसलिए हो रही है व्यवस्था

लखनऊ: अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले राम मंदिर समारोह की तैयारियां जोरों पर चल रही है। इस बीच उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने यूपी की जेलों में बंद कैदियों के लिए विशेष व्यवस्था का आदेश दिया है ताकि वो रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह कार्यक्रम को अपनी बैरकों में से देख सकें।

इस संबंध में उत्तर प्रदेश के जेल मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने बीते शनिवार को कहा कि सूबे की सभी जेलों में 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले राम मंदिर प्रतिष्ठा समारोह की लाइव-स्ट्रीमिंग की जाएगी।

उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से किये जा रहे इस प्रयास का मुख्य उद्देश्य है कि यूपी की जेलों में बंद लगभग 1.05 लाख से अधिक कैदी भी राम मंदिर समारोह के ऐतिहासिक घटना के साक्षी बने। इस कारण जेलों में 2 जनवरी के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण कराया जा रहा है।

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार जेल मंत्री धर्मवीर ने कहा, "उत्तर प्रदेश की जेलों में अभी लगभग 1.05 लाख से अधिक कैदी हैं। चूंकि वे भी देश के नागरिक हैं। इसलिए यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि वो इस ऐतिहासिक और पावन अवसर से दूर न रहें। इस कारण से राज्य की सभी जेलों में समारोह की लाइव-स्ट्रीमिंग की जाएगी।"

इसके साथ प्रजापति ने यह भी कहा कि जेलों में बद सभी कैदी पेशेवर अपराधी नहीं हैं और अपनी-अपनी परिस्थितियों के कारण अलग-अलग मामलों में जेलों में बंद होते हैं।

उन्होंने कहा, "जब कोई घटना घटती है तो वे अपराधी बन जाते हैं। राम मंदिर अभिषेक के पवित्र अवसर पर वे अलग-थलग न रह जाएं, इसके सरकार द्वारा उसके लिए यह व्यवस्था की जा रही है।"

यूपी की सभी जेलों में 'प्राण प्रतिष्ठा' समारोह की लाइव-स्ट्रीमिंग की घोषणा प्रजापति के उस बयान के एक दिन आयी है, जिसमें उन्होंने कहा था कि यूपी की सभी जेलों में 'हनुमान चालीसा' और 'सुंदर कांड' की अलग-अलग 50,000 प्रतियां कैदियों के बीच बांटी जांएगी।

मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने प्रेस को संबोधित करते हुए कहा, "कैदियों को भक्ति और धार्मिक पुस्तकें उपलब्ध कराने की प्रथा बहुत पुरानी है। हाल ही में कैदियों के बीच इन पुस्तकों की मांग में भारी वृद्धि के बाद गीता प्रेस से हनुमान चालीसा और सुंदर कांड की पचास हजार प्रतियां मंगवाई गईं हैं।"

टॅग्स :राम मंदिरजेलउत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

भारतUP: पंचायत चुनाव, ओबीसी आयोग, मेट्रो प्रोजेक्ट एवं अन्य मुद्दों को लेकर योगी मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए अहम फैसले

भारत'नमाज पढ़नी है, आप शिफ्ट में पढ़िए...प्यार से मानेंगे ठीक है, नहीं मानेंगे तो दूसरा तरीका अपनाएंगे': एक कार्यक्रम में बोले यूपी सीएम योगी | VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज