लाइव न्यूज़ :

योगी सरकार ने फिर कसा मुख्तार अंसारी पर शिकंजा, मां रबिया खातून के नाम रजिस्टर्ड साढ़े तीन करोड़ की जमीन हुई कुर्क

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 11, 2022 00:06 IST

योगी सरकार ने एक बार फिर बांदा जेल में बंद पूर्व विधायक और पूर्वांचल के बाहुबली कहे जाने वाले मुख्तार अंसारी के खिलाफ कड़ा एक्शन लेते हुए उनकी मां के नाम से रजिस्टर्ड जमीन को कुर्क कर लिया है।

Open in App
ठळक मुद्देयोगी आदित्यनाथ ने सत्ता में वापस आते ही मुख्तार अंसारी पर नकेल कसनी शुरू कर दी हैयोगी सरकार ने गाजीपुर में मुख्तार की मां के नाम से रजिस्टर्ड जमीन को कुर्क कर लिया हैगाजीपुर के जिलाधिकारी ने गिरोहबंद अधिनियम की धारा 14 (1) के तहत जमीन को कुर्क किया है

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दोबारा सत्ता में आते ही अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस वाली नीति को फिर से बहाल करते हुए अपराधियों की नकेल कसने के लिए आक्रामक कदम उठा रहे हैं।

इसी कड़ी में योगी सरकार ने एक बार फिर बांदा जेल में बंद पूर्व विधायक और पूर्वांचल के बाहुबली कहे जाने वाले मुख्तार अंसारी के खिलाफ कड़ा एक्शन लेते हुए उनकी मां के नाम से रजिस्टर्ड जमीन को कुर्क कर लिया है।

मुख्तार अंसारी के खिलाफ यह बड़ी कार्रवाई गाजीपुर जिले के कोतवाली नगर क्षेत्र के महुआ बाग में हुई, जहां उनके मां के नाम से करीब साढ़े तीन करोड़ रुपये मूल्य की जमीन को गिरोहबंद अधिनियम के तहत राज्य सरकार की ओर से कुर्क कर लिया गया है।

रविवार को गाजीपुर जिले के एक अधिकारी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि गाजीपुर के जिलाधिकारी ने गाजीपुर पुलिस के अनुरोध पर विचार करने के बाद गिरोहबंद अधिनियम की धारा 14 (1) के तहत, अंसारी की मां रबिया खातून के नाम से दर्ज भूमि कुर्क करने के आदेश जारी किया।

इस आदेश की कड़ी में रविवार को गाजीपुर पुलिस एवं प्रशासन द्वारा उक्त भूमि को कुर्क करने की कार्रवाई की गई। प्रशासन के अनुसार उक्त भूमि का क्षेत्रफल 811 वर्ग मीटर है और इसकी बाजार की कीमत लगभग तीन करोड़ 50 लाख रुपये है।

मालूम हो कि गाजीपुर पुलिस और प्रशासन द्वारा अब तक मुख्तार अंसारी की लगभग 60 करोड़ रुपये की संपत्ति की कुर्की की जा चुकी है। इसके साथ ही शासन की ओर से अंसारी के गिरोह से संबंधित लगभग 100 करोड़ रुपये की अवैध संपत्ति को ध्वस्त किया जा चुका है।

गाजीपुर जिले के यूसुफपुर मोहम्मदाबाद निवासी कथित बाहुबली मुख्तार अंसारी वर्ष 1996 से 2017 तक मऊ शहर विधानसभा क्षेत्र से लगातार पांच बार विधायक निर्वाचित हुए लेकिन इस बार का विधानसभा चुनाव मुख्तार नहीं लड़े।

मऊ सीट से मुख्तार ने अपनी जगह अपने बेटे अब्बास अंसारी को समाजवादी पार्टी गठबंधन से मैदान में उतारा था और अब्बास ने मऊ सीट पर जीत हासिल की है। 

टॅग्स :मुख्तार अंसारीयोगी आदित्यनाथउत्तर प्रदेशगाजीपुर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

भारतUP: पंचायत चुनाव, ओबीसी आयोग, मेट्रो प्रोजेक्ट एवं अन्य मुद्दों को लेकर योगी मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए अहम फैसले

भारत'नमाज पढ़नी है, आप शिफ्ट में पढ़िए...प्यार से मानेंगे ठीक है, नहीं मानेंगे तो दूसरा तरीका अपनाएंगे': एक कार्यक्रम में बोले यूपी सीएम योगी | VIDEO

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारतयूपी पंचायत चुनाव का इंतजार कर रहे करोड़ों को तोहफा, 12 प्रस्ताव को मंजूरी

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह