लाइव न्यूज़ :

योगी आदित्यनाथ ने लोहिया, भगत, सुखदेव और राजगुरु को श्रद्धांजलि दी

By भाषा | Updated: March 23, 2021 10:21 IST

Open in App

लखनऊ, 23 मार्च उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत विपक्ष के नेताओं ने समाजवादी चिंतक डॉक्टर राम मनोहर लोहिया की जयंती और आज़ादी की लड़ाई के महान क्रांतिकारी सरदार भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु के बलिदान दिवस पर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को समाजवादी चिंतक लोहिया को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ट्वीट किया, “महान स्वाधीनता संग्राम सेनानी, प्रखर समाजवादी चिंतक, लोकप्रिय राजनेता, समतामूलक एवं प्रगतिशील समाज की स्थापना के प्रबल पैरोकार, लोकतंत्र के सशक्तिकरण हेतु आजीवन समर्पित डॉ. राम मनोहर लोहिया जी को उनकी जयंती पर कोटिशः श्रद्धांजलि।”

मुख्यमंत्री ने अपने सिलसिलेवार ट्वीट में आज़ादी के नायकों को नमन करते हुए कहा, “अपने बलिदान से हर भारतीय के मन में स्वाधीनता की अलख जगाने वाले महान क्रांतिकारी, प्रखर देशभक्त, सरदार भगत सिंह, श्री सुखदेव और श्री राजगुरु के बलिदान दिवस पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि।”

उन्होंने कहा,“आप सभी का अमर बलिदान युगों-युगों तक हम सभी को राष्ट्र सेवा हेतु प्रेरित करता रहेगा।”

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने लोहिया की जयंती पर उन्हें अपनी भावांजलि अर्पित की है।

यादव ने मंगलवार को ट्वीट किया, “समाजवादी आंदोलन के शिखर पुरुष, महान चिंतक एवं स्वतंत्रता सेनानी डॉ. राममनोहर लोहिया जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन!’’

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, “समाजवादी मूल्यों के लिए सपा सदैव संकल्पित रही है और रहेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs LSG: राजस्थान रॉयल्स पहँची प्लेऑफ के नज़दीक, वैभव सूर्यवंशी की धाकड़ बल्लेबाजी से एलएसजी को 7 विकेट से हराया

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

क्रिकेटप्रिंस यादव के पहले भारत कॉल-अप पर LSG के मालिक संजीव गोयनका की अविस्मरणीय प्रतिक्रिया

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल