लाइव न्यूज़ :

यूपी में भाजपा के सत्ता में आने के बाद से सड़कों पर नमाज बंद हो गए: योगी आदित्यनाथ

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 23, 2022 12:46 IST

आरएसएस की पत्रिकाओं ‘ऑर्गनाइजर एवं पांचजन्य’ के 75 साल पूरा होने पर आयोजित मीडिया संगोष्ठी को संबोधित करते हुए आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश में रामनवमी धूमधाम से मनाई गई। उत्तर प्रदेश में पहली बार ईद पर नमाज और अलविदा जुमा सड़क पर नहीं हुई।

Open in App
ठळक मुद्देआदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश में रामनवमी धूमधाम से मनाई गई। राज्य में कहीं भी हिंसा नहीं हुई। 017 के बाद से उनके कार्यकाल के दौरान दंगे की एक भी घटना नहीं हुई है।आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश की मस्जिदों में लाउडस्पीकर की आवाज या तो कम कर दी गई या इन्हें हटा दिया गया है।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को कहा कि राज्य में भाजपा के सत्ता में आने के बाद से ईद के मौके पर सड़कों पर नमाज पढ़ना बंद हो गया है।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की साप्ताहिक पत्रिकाओं ‘ऑर्गनाइजर एवं पांचजन्य’ के 75 साल पूरा होने पर यहां आयोजित मीडिया संगोष्ठी को ऑनलाइन माध्यम से संबोधित करते हुए आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश में रामनवमी धूमधाम से मनाई गई। राज्य में कहीं भी हिंसा नहीं हुई। उत्तर प्रदेश में पहली बार ईद पर नमाज और अलविदा जुमा (रमजान का आखिरी शुक्रवार) सड़क पर नहीं हुई।

उन्होंने कहा कि कई राज्यों में चुनाव खत्म होने के बाद दंगे हुए थे। उत्तर प्रदेश में चुनाव के दौरान या बाद में कोई दंगा नहीं हुआ। यह वही उत्तर प्रदेश है, जहां पहले छोटे-छोटे मुद्दों पर दंगे होते थे।

पिछले पांच वर्षों से राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि 2017 के बाद से उनके कार्यकाल के दौरान दंगे की एक भी घटना नहीं हुई है।

उन्होंने कहा कि पहले मुजफ्फरनगर, मेरठ, मुरादाबाद और अन्य जगहों पर दंगे होते थे। महीनों तक कर्फ्यू लगा रहता था। हालांकि पिछले पांच साल में एक भी दंगा नहीं हुआ।

आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश की मस्जिदों में लाउडस्पीकर की आवाज या तो कम कर दी गई या इन्हें हटा दिया गया है। उन्होंने कहा कि हटाए गए लाउडस्पीकर स्कूलों और अस्पतालों को दान किए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि राज्य में आवारा पशुओं की समस्या को लेकर उन्होंने इससे निपटने के लिए सरकार द्वारा उठाए गए कई कदमों का जिक्र किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों में तीर्थस्थल का विकास किया जा रहा है।

योगी ने कहा कि हमारी सरकार ने राज्य में अवैध कसाई घरों को बंद कर दिया है। हमने गायों को सुरक्षित और स्वस्थ रखने के लिए राज्य में गायों के लिए गौशाला बनाई है।

टॅग्स :योगी आदित्यनाथउत्तर प्रदेशBJPआरएसएस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो