लाइव न्यूज़ :

Yogi Adityanath In Fatehpur Sikri: ' अयोध्या-काशी के बाद अब तो बारी 'ब्रजभूमि' की ही है', चुनावी सभा में बोले योगी आदित्यनाथ

By धीरज मिश्रा | Updated: April 22, 2024 16:56 IST

Yogi Adityanath In Fatehpur Sikri: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को फतेहपुर सीकरी में चुनावी सभा को संबोधित किया।

Open in App
ठळक मुद्देयोगी ने कहा अयोध्या और काशी के बाद अब आपकी ब्रज की बारी हैभाजपा ने मौजूदा सांसद राजकुमार चाहर को फतेहपुर सीकरी लोकसभा क्षेत्र से मैदान में उतारा हैयोगी ने कहा, कमल पर वोट देकर उन्हें पांच साल की छुट्टी पर भेज दीजिए

Yogi Adityanath In Fatehpur Sikri:उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को फतेहपुर सीकरी में चुनावी सभा को संबोधित किया। योगी ने अपने संबोधन में कहा कि अयोध्या और काशी के बाद, अब राज्य के ब्रज क्षेत्र के चमकने और बढ़ने का समय है। योगी ने कहा अयोध्या और काशी के बाद अब आपकी ब्रज की बारी है। उन्होंने भगवान राम और कृष्ण पर सवाल उठाने को लेकर विपक्षी दलों पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि जिन्होंने भगवान श्री राम और श्री कृष्ण पर सवाल उठाए।

उन्हें एक एक वोट के लिए तरसा दीजिए। यहां बताते चले कि भाजपा ने मौजूदा सांसद राजकुमार चाहर को फतेहपुर सीकरी लोकसभा क्षेत्र से मैदान में उतारा है। चाहर का मुकाबला फतेहपुर सीकरी में बसपा उम्मीदवार राम निवास शर्मा और कांग्रेस के रामनाथ सिकरवार से होगा। यहां पर मतदान 7 मई को होगा।

इंडी गठबंधन पर बरसे योगी

योगी ने अपने संबोधन में कहा कि आप उन्हें बताएं कि आप कमल के निशान पर वोट देंगे और उन्हें पांच साल की छुट्टी पर भेज देंगे। ताकि वे कब्रों पर फातिया पढ़ सकें। इंडी गठबंधन वालों ने माफियाओं और अपराधियों के साथ मिलकर व्यापारियों और महिलाओं की सुरक्षा को दांव पर लगा दिया। कांग्रेस और सपा माफियाओं की कब्र पर जा रहे हैं। उन्हें बताएं कि वोट बीजेपी को जाएगा और हम आपको कब्रों पर जाने के लिए अगले 5 साल की छुट्टी दे रहे हैं। हम आज यहां आपको बता रहे हैं कि मोदी का तीसरा कार्यकाल भारत को विकसित और आत्मनिर्भर बनाएगा।

आपका वोट एक विकसित और आत्मनिर्भर भारत के लिए है। योगी हाल ही में माफिया से नेता बने दिवंगत मुख्तार अंसारी के घर संवेदना व्यक्त करने के लिए सपा प्रमुख अखिलेश यादव की यात्रा का जिक्र कर रहे थे। रैली के दौरान बोलते हुए योगी ने आगे कहा कि बीजेपी राष्ट्रीयता को प्राथमिकता देती है लेकिन विपक्ष में बैठे लोग जाति, समुदाय और वंशवाद के मुद्दे उठा रहे हैं। उत्तर प्रदेश में 19 अप्रैल से 1 जून तक सभी 7 चरणों में लोकसभा चुनाव 2024 हो रहे हैं। वोटों की गिनती 4 जून को होगी।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथफतेहपुरफतेहपुर लोकसभा सीटलोकसभा संसद बिललोकसभा चुनाव 2024लोकसभा चुनावअखिलेश यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

भारतUP: पंचायत चुनाव, ओबीसी आयोग, मेट्रो प्रोजेक्ट एवं अन्य मुद्दों को लेकर योगी मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए अहम फैसले

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज