लाइव न्यूज़ :

गणतंत्र दिवस पर एंटी-रोमियो स्क्वॉड की उपलब्धियां गिनाएगी योगी सरकार, ऐसे की मजनुओं पर कार्रवाई

By रामदीप मिश्रा | Updated: January 24, 2018 09:36 IST

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने सत्ता में आने से पहले और विधानसभा चुनाव के दौरान अपने घोषणापत्र में एंटी रोमियो स्क्वॉड बनाने का वादा किया था, जिसके बाद बीजेपी ने सत्ता पर काबिज होते ही इसका गठन किया।

Open in App

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार महिलाओं की सुरक्षा के लिए एंटी रोमियो स्क्वॉड लेकर आई थी, जिसने काफी हद तक मजनुओं को सबक सिखाया है। ताजा आंकड़े बताते हैं कि एंटी रोमियो स्क्वॉड ने पिछले नौ महीनों में औसतन हर रोज छह केस दर्ज किए हैं और 1,706 घटनाओं में 3 हजार 3 लोगों पर कार्रवाई की है। 

वहीं, भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने सत्ता में आने से पहले और विधानसभा चुनाव के दौरान अपने घोषणापत्र में एंटी रोमियो स्क्वॉड बनाने का वादा किया था, जिसके बाद बीजेपी ने सत्ता पर काबिज होते ही इसका गठन किया और महिलाओं की सुरक्षा को सुनिश्चित करने का वादा कर कार्रवाई की गई।

योगी सरकार के मुख्य सचिव राजीव कुमार ने सोमवार (22 जनवरी) को गणतंत्र दिवस से पहले सभी जिलाधिकारियों को पिछले साल 22 मार्च से 15 दिसंबर के बीच एंटी रोमियो स्क्वॉड की उपलब्धियों को भेजा है, जोकि 26 जनवरी को राज्य के सार्वजनिक कार्यों के दौरान विभागों के संबंधित अधिकारी कार्यालयों में गिनाएंगे।

इंडियन एक्सप्रेस की खबर के अनुसार, सरकार के जो आंकड़े हैं उनमें बताया गया है कि एंटी रोमियो स्क्वॉड ने सात लाख 97 हजार 44 जगहों पर छापे मारे हैं, एक हजार सात सौ छह एफआईआर दर्ज कीं, 21 लाख 37 हजार 520 लोगों से पूछताछ की गई, तीन हजार तीन लोगों पर कार्रवाई की गई और नौ लाख 33 हजार 99 लोगों को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।

टॅग्स :योगी आदित्यनाथउत्तर प्रदेश समाचारउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

भारतUP: पंचायत चुनाव, ओबीसी आयोग, मेट्रो प्रोजेक्ट एवं अन्य मुद्दों को लेकर योगी मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए अहम फैसले

भारत'नमाज पढ़नी है, आप शिफ्ट में पढ़िए...प्यार से मानेंगे ठीक है, नहीं मानेंगे तो दूसरा तरीका अपनाएंगे': एक कार्यक्रम में बोले यूपी सीएम योगी | VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह