लाइव न्यूज़ :

अयोध्‍या के बाद काशी और मथुरा नयी अंगड़ाई लेते दिख रहे हैं: योगी आदित्यनाथ

By भाषा | Updated: May 30, 2022 07:45 IST

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि काशी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दृष्टिकोण के अनुरूप अपने नाम को सार्थक कर रही है और मथुरा, वृंदावन, विंध्यवासिनी धाम, नैमिष धाम सभी तीर्थ एक बार फ‍िर से नई अंगड़ाई लेते हुए दिखाई दे रहे हैं और इन स्थितियों में हम सबको एक बार फ‍िर आगे बढ़ना होगा।

Open in App
ठळक मुद्देयोगी भाजपा की एक दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के उद्घाटन सत्र को संबोधित कर रहे थे।उन्होंने कहा कि यह पहली बार हुआ कि सड़कों पर नमाज नहीं हुई। 2024 के लोकसभा में 75 सीटें जीतने का आह्वान किया।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को कहा कि अयोध्‍या में भव्‍य राम मंदिर निर्माण की शुरुआत के बाद काशी और मथुरा समेत सभी तीर्थस्थल 'नयी अंगड़ाई' लेते हुए दिखायी दे रहे हैं और इन स्थितियों में सबको एक बार फिर आगे बढ़ना होगा।

योगी ने यहां ‘अटल बिहारी वाजपेयी साइंटिफिक कन्वेंशन सेंटर’ में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की एक दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के उद्घाटन सत्र को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए कहा, ''अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर निर्माण की शुरुआत के बाद काशी ने जो अंगड़ाई ली है, वह हम सबके सामने है। काशी में काशी विश्‍वनाथ धाम का उद्घाटन होने के बाद प्रतिदिन एक लाख श्रद्धालु काशी विश्‍वनाथ धाम के दर्शन के लिए पहुंच रहे है।''

उन्होंने कहा, ''काशी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दृष्टिकोण के अनुरूप अपने नाम को सार्थक कर रही है और मथुरा, वृंदावन, विंध्यवासिनी धाम, नैमिष धाम सभी तीर्थ एक बार फ‍िर से नई अंगड़ाई लेते हुए दिखाई दे रहे हैं और इन स्थितियों में हम सबको एक बार फ‍िर आगे बढ़ना होगा।''

मुख्यमंत्री ने ईद के दौरान धर्म स्थलों से लाउडस्पीकर उतारे जाने और सड़कों पर नमाज न होने का जिक्र करते हुए कहा कि अलविदा के दिन सड़कों पर नमाज न हो, यह पहली बार उत्‍तर प्रदेश में संभव हो पाया है।

उन्होंने कहा, ‘‘यह पहली बार हुआ कि सड़कों पर नमाज नहीं हुई। आपने देखा होगा जो अनावश्यक शोरगुल था उससे कैसे मुक्ति मिली।'' उन्‍होंने दावा किया कि नये भारत का नया उत्तर प्रदेश तैयार है जो मजबूती के साथ देश और दुनिया के सामने प्रस्तुत है।

योगी ने भाजपा के कार्यकर्ताओं को अभी से 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारी के लिए प्रेरित करते हुए कहा, ''अगले चुनाव की भाव भूमि हमें अभी से तैयार करनी होगी और एक बार फ‍िर से लोकसभा की 75 सीटें जीतने का लक्ष्य लेकर आगे बढ़ना है।''

टॅग्स :योगी आदित्यनाथअयोध्याKashiमथुराBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतUP: पंचायत चुनाव, ओबीसी आयोग, मेट्रो प्रोजेक्ट एवं अन्य मुद्दों को लेकर योगी मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए अहम फैसले

भारत'नमाज पढ़नी है, आप शिफ्ट में पढ़िए...प्यार से मानेंगे ठीक है, नहीं मानेंगे तो दूसरा तरीका अपनाएंगे': एक कार्यक्रम में बोले यूपी सीएम योगी | VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार