लाइव न्यूज़ :

योगी आदित्यनाथ ने लगाए थे एक ही जाति के लोगों एसडीएम बनाने का आरोप, अखिलेश यादव ने विधानसभा में रख दिया पूरा आंकड़ा

By शिवेंद्र राय | Updated: March 1, 2023 14:25 IST

अखिलेश यादव ने प्रदेश सरकार पर कई आरोप भी लगाए। उन्होंने कहा कि 1 संस्था को हायर किया गया है इस सरकार की तरफ से कि कैसे झूठ बोला जाए। एक कंपनी को डेटा मैनेज करने लिए 200 करोड़ दे रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देयोगी आदित्यनाथ ने लगाया था एक ही जाति के लोगों एसडीएम बनाने का आरोपअखिलेश यादव ने विधानसभा में रख दिया पूरा आंकड़ाकहा- मैं नेता सदन से कहूंगा कि यदि सूची हो तो दें

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अखिलेश यादव पर आरोप लगाते हुए कहा था कि उनके मुख्यमंत्री रहने के दौरान उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की भर्तियों में केवल एक ही जाति के लोगों के चयन को प्राथमिकता दी जाती थी। योगी आदित्यनाथ ने कहा था कि सपा के शासन में 86 में से 56 एसडीएम एक ही जाति के चुने गए थे। सीएम योगी का सीधा इशारा यादव जाति की तरफ था।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के इस आरोप का जवाब अखिलेश यादव ने विधान सभा में दिया। 28 फरवरी, मंगलवार को विधानसभा में बोलते हुए अखिलेश यादव ने कहा, "2011 में एसडीएम हुए वो 30 थे, जिसमे मात्र 5 यादव थे बाकी और जाति के थे। 2012 में 4 थे, 2015 में 3 थे। मैं नेता सदन से कहूंगा कि यदि सूची हो तो दें, इसीलिए कहता हूँ कि जातीय जनगणना होनी चाहिए।"

योगी आदित्यनाथ ने सदन में भाषण के समय एक बहस के दौरान अखिलेश यादव के संबंध में कहा था,  "तुम क्या बोलोगे, तुम तो अपने बाप का सम्मान नहीं कर पाए। तुम्हें तो प्रदेश में सुरक्षा की बात करते शर्म आनी चाहिए।" अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री के इस बयान का भा जवाब दिया, उन्होंने कहा, "किसी के पिता के बारे में कोई बोलेगा तो स्वाभाविक है कि दूसरा भी पिता के बारे में बोलेगा। आपने भी बहुत सारे रीति रिवाज नहीं माने हैं। वो ठीक नहीं लगेगा कि मैं कुछ कहूं क्योंकि ऐसी शिक्षा नेता जी ने मुझे नहीं दी।"

अखिलेश यादव ने प्रदेश सरकार पर कई आरोप भी लगाए। उन्होंने कहा, "1 संस्था को हायर किया गया है इस सरकार की तरफ से कि कैसे झूठ बोला जाए। एक कंपनी को डेटा मैनेज करने लिए 200 करोड़ दे रहे हैं। सरकार अगर 1 ट्रिलियन इकॉनमी का सपना देख रही है तो नीति आयोग कि जो रिपोर्ट है वो इस सरकार को जरूर देखना चाहिए कि उत्तर प्रदेश की क्या स्थिति है। 1 ट्रिलियन डॉलर इकॉनमी करने के लिए आपको 34 प्रतिशत की ग्रोथ चाहिए। नेता सदन जरुर बताएं कि ये 34 परसेंट कैसे हासिल करेंगे।"

टॅग्स :अखिलेश यादवयोगी आदित्यनाथसमाजवादी पार्टीBJPउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारत अधिक खबरें

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल