लाइव न्यूज़ :

यस बैंक केस: दिल्ली-एनसीआर में कई स्थानों पर छापेमारी, सीबीआई का एक्‍शन, 466 करोड़ के घपले में कार्रवाई

By भाषा | Updated: June 9, 2021 19:18 IST

यह मामला बैंक के मुख्य सतर्कता अधिकारी आशीष विनोद जोशी की 27 मई, 2021 की शिकायत पर दर्ज किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देयह मामला बैंक के पूर्व प्रमुख राणा कपूर से जुड़ा है।आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जा चुकी है।एजेंसी ने आपराधिक षडयंत्र, धोखाधड़ी और सरकारी पैसे का डाइवर्जन समेत कई मामले में मुकदमा दर्ज किया है।

केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने वर्ष 2017-19 के बीच 466 करोड़ रूपये से अधिक सरकारी धन कथित रूप से यस बैंक में लगाने के मामले में दिल्ली- राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) और तीन अन्य शहरों में 14 स्थानों पर छापेमारी की।

इससे पहले, इस मामले में ऑयस्टर बिल्डवैल प्राइवेट लिमिटेड, अवंथा समूह के प्रवर्तक गौतम थापर तथा अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। अधिकारियों ने बताया कि सरकारी धन को कथित तौर पर यस बैंक में लगाने से जुड़े एक अन्य मामले में थापर के खिलाफ पहले ही जांच की जा रही है। यह मामला बैंक के पूर्व प्रमुख राणा कपूर से जुड़ा है।

उन्होंने बताया कि वर्तमान मामले में सीबीआई ने रघुबीर कुमार शर्मा, राजेंद्र कुमार मंगल, तापसी महाजन और उनकी कपंनियों ऑयस्टर बिल्डवैल प्रा.लि., अवंथा रियल्टी प्रा.लि. के खिलाफ तथा झाबुआ पॉवर लि. के अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। यह मामला बैंक के मुख्य सतर्कता अधिकारी आशीष विनोद जोशी की 27 मई 2021 को दी गई शिकायत पर दर्ज किया गया था।

उन्होंने कहा कि सीबीआई ने आरोप लगाया है कि आरोपी 466.15 करोड़ रुपये के सार्वजनिक धन के दुरूपयोग के लिए आपराधिक साजिश, आपराधिक विश्वासघात, धोखाधड़ी और जालसाजी में संलिप्त हैं। उन्होंने बताया कि मामला दर्ज करने के बाद सीबीआई की टीम ने दिल्ली और एनसीआर, लखनऊ (उत्तर प्रदेश), सिकंदराबाद (तेलंगाना) और कोलकाता (पश्चिम बंगाल) में 14 स्थानों पर छापेमारी की।

टॅग्स :यस बैंकसीबीआई
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

भारतपूर्व सांसद विजय दर्डा और देवेंद्र दर्डा कोयला खदान आवंटन मामले में बरी

क्राइम अलर्ट200 नहीं 1500 करोड़ रुपये का मालिक जालसाज अशोक खरात?, कई बैंक खाते सील, विशेष जांच दल ने जमीन, भूखंड, फ्लैट और वाहनों की जानकारी मांगी

भारतभगोड़े नीरव मोदी को UK कोर्ट से झटका, प्रत्यर्पण याचिका खारिज; भारत वापसी का रास्ता साफ

भारतदिल्ली हाईकोर्ट ने केजरीवाल, सिसोदिया समेत 12 लोगों को जारी किया नोटिस, आबकारी नीति मामले में सीबीआई ने दायर की याचिका

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल