लाइव न्यूज़ :

येदियुरप्पा ने सिद्धरमैया और कुमारस्वामी को बयानों को लेकर दी विधिक कार्रवाई की चेतावनी

By भाषा | Updated: November 28, 2019 19:38 IST

मुख्यमंत्री येदियुरप्पा ने भाजपा की जीत का विश्वास जताते हुए कहा, ‘‘ हमारी उम्मीद से कहीं अधिक माहौल हमारे पक्ष में है। हम सभी 15 सीटों पर जीत दर्ज करेंगे।’’ येदियुरप्पा ने दावा किया कि कांग्रेस और जदएस के नेता विकास के बारे में बातें नहीं कर रहे हैं। 

Open in App
ठळक मुद्देयेदियुरप्पा ने सिद्धरमैया और एच डी कुमारस्वामी को चेतावनी दी इन बयानों में आरोप लगाया गया था कि अयोग्य ठहराये गए 17 विधायकों को उनकी पार्टी ने खरीदा था।

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने बृहस्पतिवार को कांग्रेस नेता के सिद्धरमैया और जदएस नेता एच डी कुमारस्वामी के बयानों को लेकर उनके खिलाफ विधिक कार्रवाई की चेतावनी दी। इन बयानों में आरोप लगाया गया था कि अयोग्य ठहराये गए 17 विधायकों को उनकी पार्टी ने खरीदा था।

येदियुरप्पा ने करवार में संवाददाताओं से कहा, ‘‘मैं एक मानहानि का मामला दायर करने की योजना बना रहा हूं। मैं उनके बयानों की सभी प्रतियां एकत्रित कर रहा हूं।’’ येदियुरप्पा ने यह बात सिद्धरमैया के इस बयान को लेकर पूछे गए सवाल का उत्तर देते हुए कही कि अयोग्य ठहराये गए विधायकों को धनबल का इस्तेमाल करते हुए खरीदा गया था।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘हम सिद्धरमैया और कुमारस्वामी के खिलाफ उनके मानहानिकारक और गैर जिम्मेदार बयानों के लिए जल्द ही मानहानि का एक मामला दायर करेंगे।’’ येदियुरप्पा उपचुनाव में येल्लापुर से भाजपा के उम्मीदवार शिवराम हेब्बार के लिए प्रचार के लिए करवार गए थे। येदियुरप्पा ने कहा कि कांग्रेस और जदएस के दोनों नेताओं को उनके ‘‘अपमानजनक’’ बयानों के लिए सबक सिखाने का समय आ गया है।

हेब्बार पहले कांग्रेस में थे लेकिन उन्होंने विधानसभा से इस्तीफ दे दिया और उन्हें 16 अन्य के साथ अयोग्य ठहरा दिया गया था। सत्रह विधायकों के इस कदम से गत जुलाई में जदएस-कांग्रेस गठबंधन सरकार गिर गई और भाजपा ने सरकार बना ली थी। उच्चतम न्यायालय द्वारा उपचुनाव लड़ने की इजाजत दिये जाने के बाद हेब्बार भाजपा में शामिल हो गए।

येदियुरप्पा ने चुनाव प्रचार में कहा कि उन्होंने सभी 15 विधानसभा क्षेत्रों में एक दौर का चुनाव प्रचार पूरा कर लिया है और उनके दूसरे दौर का प्रचार करवार जिले के येल्लापुर विधानसभा क्षेत्र से शुरू हो रहा है। उन्होंने कहा कि वह दूसरे दौर का अपना चुनाव प्रचार तीन दिसम्बर तक पूरा कर लेना चाहते हैं।

मुख्यमंत्री येदियुरप्पा ने भाजपा की जीत का विश्वास जताते हुए कहा, ‘‘ हमारी उम्मीद से कहीं अधिक माहौल हमारे पक्ष में है। हम सभी 15 सीटों पर जीत दर्ज करेंगे।’’ येदियुरप्पा ने दावा किया कि कांग्रेस और जदएस के नेता विकास के बारे में बातें नहीं कर रहे हैं। 

टॅग्स :कर्नाटकबीएस येदियुरप्पासिद्धारमैयाएचडी कुमारस्वामी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

क्राइम अलर्टदरवाजा नहीं खोल रहा, पड़ोसियों ने देखा तो उड़े होश?, फांसी लगाकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति भानु चंद्र रेड्डी कुंटा ने दी जान, 17वीं मंजिल से कूदकर पत्नी शाजिया सिराज ने की आत्महत्या

क्राइम अलर्टKarnataka Horror: भाभी से अवैध संबंध?, पिता जॉन पॉल और बड़े भाई नवीन ने मिलकर छोटे स्टालिन को मार डाला, स्टालिन की सगाई जेनिफर से हुई थी और उसने राज खोला?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील