लाइव न्यूज़ :

IND VS ENG: यशस्वी जायसवाल का दोहरा शतक, भदोही में जश्न

By धीरज मिश्रा | Updated: February 3, 2024 14:57 IST

IND VS ENG: टीम इंडिया के स्टार ओपनर के तौर पर अपनी पहचान बना चुके यशस्वी जायसवाल ने इंग्लैंड के खिलाफ दोहरा शतक लगाया है। उनके शतक से परिवार में खुशी की लहर है।

Open in App
ठळक मुद्देयशस्वी जायसवाल ने इंग्लैंड के खिलाफ दोहरा शतक लगाया हैभदोही में जमकर जश्न मनाया गया है, पटाखे छोड़े गए लोगों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी प्रकट कीजायसवाल ने 290 गेंदों पर 209 रनों की शानदार पारी खेली

IND VS ENG: टीम इंडिया के स्टार ओपनर के तौर पर अपनी पहचान बना चुके यशस्वी जायसवाल ने इंग्लैंड के खिलाफ दोहरा शतक लगाया है। उनके शतक से परिवार में खुशी की लहर है। इसका अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि भदोही के रहने वाले यशस्वी जायसवाल के इस जश्न में उनके गांव के लोग भी शामिल हुए हैं।

भदोही में जमकर जश्न मनाया गया है। पटाखे छोड़े गए, लोगों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी प्रकट की। मालूम हो कि विशाखापट्टनम में भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। यशस्वी जायसवाल ने मैच के दूसे दिन लंच से पहले सटीक बल्लेबाजी करते हुए शानदार दोहरा शतक लगाया है।

जायसवाल के टेस्ट करियर का यह पहला दोहरा शतक है। उन्होंने पूरी पारी के दौरान दिखाया कि उनके अंदर लाल गेंद खेलने की गजब की प्रतिभा है।जायसवाल ने 290 गेंदों पर 209 रनों की शानदार पारी खेली। इस दौरान 19 चौके और 7 छक्के भी जड़े। हालांकि, आखिरकार वह जेम्स एंडरसन की गेंद पर आउट हुए। लेकिन, जायसवाल के दोहरे शतक से पहली पारी में भारत ने एक विशाल स्कोर तक पहुंच गया है। भारत ने 112 ओवर में 396 रन बनाए।

दूसरे दिन सिर्फ इतने रन बना पाए जायसवाल

भारत और इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में जहां एक एक करके भारतीय बल्लेबाज पवेलियन लौट रहे थे। वहीं, एक छोड़ को मजबूती के साथ यशस्वी जायसवाल ने थामे रखे। पहले दिन जायसवाल ने 179 रन बनाए।

दर्शकों को लगा था कि दूसरे दिन भी इसी अंदाज में जायसवाल खेलेंगे। लेकिन, वह 209 रन बनाकर आउट हो गए। दूसरे दिन सिर्फ 30 रन बना पाए जायसवाल। हालांकि, दूसरे दिन के खेल में भी उन्होंने चौके और छक्के की लड़ी लगा दी। 

टॅग्स :यशस्वी जायसवालभारतइंग्लैंडभारत vs इंग्लैंडटीम इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"