लाइव न्यूज़ :

यास: आईसीजी के तीन जहाज 'स्थिति के आकलन' के लिए पश्चिम बंगाल, ओडिशा के तटों पर पहुंच रहे हैं

By भाषा | Updated: May 27, 2021 00:47 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 26 मई भारतीय तटरक्षक (आईसीजी) के तीन जहाज बुधवार सुबह चक्रवात यास के कहर के बाद "स्थिति का आकलन" करने के लिए पश्चिम बंगाल और ओडिशा के तटों पर पहुंच रहे हैं। रक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी दी।

इसके अलावा, पश्चिम बंगाल सरकार के अनुरोध पर, आईसीजी ने सहायता के लिए दीघा और कोंटाई में अपनी आपदा राहत टीमें (डीआरटी) तैनात की हैं।

मंत्रालय ने कहा कि आईसीजी के एयर कुशन यान ने पश्चिम बंगाल के नयाचार में फंसे करीब 100 लोगों को भी बचाया।

उसने कहा, "बचाव अभियान जारी है। डीआरटी (आईसीजी के) ने कोंटाई में स्थानीय लोगों को निकालने में भी मदद की। इन्फ्लेटेबल नौका और जीवनरक्षक जैकेट के साथ अन्य डीआरटी भी पश्चिम बंगाल और ओडिशा में तैयार खड़ी हैं और राज्य के प्रशासन की आवश्यकता के अनुसार तैनात किए जा रहे हैं।”

आईसीजी ने चिकित्सा टीमों और एम्बुलेंस को भी तैयार रखा है।

मंत्रालय ने कहा, "तीन आईसीजी जहाज, जो संभावित खोज और बचाव अभियान के लिए समुद्र में रणनीतिक रूप से तैनात थे, तटीय स्थिति का आकलन करने के लिए ओडिशा और पश्चिम बंगाल तट पर पहुंच रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटशुभमन गिल कब तक करेंगे आईपीएल 2026 में वापसी? इंजरी कितनी गंभीर? जानें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?